UPSSSC Lekhpal Vacancy 2021 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए क्या है अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण ख़बर


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए लागू किये गए PET का रिजल्ट घोषित हो चुका है और इसमें चयनित अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि अब राज्य में कई सरकार नौकरियों के लिए भर्तियाँ आएंगी। एक बड़ी अपडेट आ रही है जो आपके लिए बड़ी काम की है। आइये बढ़ते हैं खबर की ओर और समझते हैं कि क्या है अपडेट।

ये भी पढ़ें : लैपटॉप योजना को लेकर परेशान विद्यार्थी, जानिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्या है लैपटॉप योजना को लेकर सूचना

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के लगभग 8,000 पदों पर भर्ती को लेकर कुछ खबरें आ रही हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखपाल भर्ती के लिए यूपी सबऑडिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए आयोग को आदेश भेजा जा चुका है। अगर आयोग द्वारा की जा रही तैयारियों और सरकार के आदेश पर गौर करें तो राजस्व लेखपाल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावनाएं बन रही हैं।

ये भी पढ़ें : NSP स्कॉलरशिप से हर विद्यार्थी को मिलेंगे प्रतिवर्ष 10000 रुपये, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया

एक महत्वपूर्ण जानकारी जो निकल कर आ रही है वह यह कि इस भर्ती में कम्यूटर के CCC कोर्स के प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है और लेखपाल भर्ती के लिए वे अभ्यर्थी ही पात्र होंगे जिन्होनें CCC कोर्स कर रखा है साथ ही PET एग्जाम में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : योगी जी ने स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण के लिए जारी की सूचना, जानें कब से है स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की तैयारी

CCC कोर्स के सर्टिफिकेट को लेकर अभ्यर्थियों में एक चिंता भी नज़र आ रही है कि CCC का सर्टिफिकेट कब तक का मान्य होगा? नया सर्टिफिकेट मान्य होगा या नही? पुराना सर्टिफिकेट माना जाएगा या नही? इन सभी का उत्तर ऐसे समझें कि अभ्यर्थियों का पुराना से पुराना सर्टिफिकेट मान्य होगा और जो अभ्यर्थी इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने से पहले CCC कोर्स पूरा कर लेंगे उनका सर्टिफिकेट भी मान्य होगा। खैर नोटिफिकेशन आने के बाद ये बातें एकदम स्प्ष्ट हो जाएंगी जो अभी एकदम स्प्ष्ट नही हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी फ्री लैपटॉप स्मार्टफोन टैबलेट योजना को लेकर कई चीजें अस्पष्ट, जानिए पात्रता के लिए किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावनाएं इसी महीने के अंत तक हैं लेकिन संभव है कि इसमें देरी भी हो जाए लेकिन सरकार और आयोग की गतिविधियों से यह जरूर लग रहा कि इस महीने तक यह नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। जैसे ही यह नोटिफिकेशन जारी होगा हम आप सूचना पहुँचा देंगे।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD