ब्रेकिंग : इलाहाबाद डिग्री काॅलेज (ADC) ने जारी किया पहली कटऑफ, देखिए पूरी कटऑफ

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के काउंसलिंग प्रकिया में अब इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने भी अपनी काउंसलिंग की पहली सूचना व कटऑफ जारी कर दी है। आज जारी इलाहाबाद डिग्री काॅलेज के कटऑफ में BA, BSC, BCOM का कटऑफ जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग : स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण को लेकर आई ख़बर, जानिए कब और कैसे होगा वितरण

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज प्रवेश सूचना -

ADC काॅलेज में BA, BCOM, BSC प्रथम वर्ष सत्र 2021-2022 का प्रवेश कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रवेश के इच्छुक सभी वर्ग के अभ्यर्थी जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए है। निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से निर्गत UGAT परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र तथा अंकपत्र, इंटरमीडिएट का अंकपत्र, हाइस्कूल का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, SC-ST-OBC-EWS कोटा के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा EWS के प्रमाण प्रति के मूल एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति (6 माह के अंदर का), टी.सी, माइग्रेशन ( CBSE, ICSE व उत्तर प्रदेश के बाहर के छात्र-छात्राओं के लिए), चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति तथा चार रंगीन फोटो (एक ही प्रकार की नाम लिखा हुआ) के साथ उपस्थित होकर अपना नामांकन सुनिश्चित करे।

ये भी पढ़ें : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नौकरी पाने का मौका, यह कंपनी कर रही है कैंपस सिलेक्शन

बताते चलें कि इलाहाबाद डिग्री काॅलेज में तीन परिसर हैं। ADC कीडगंज, ADC जीरोरोड, ADC लाॅ फैकल्टी बेनीगंज। कीडगंज परिसर मे BA, BCOM सिर्फ छात्रों का है व BSC छात्र-छात्राओं दोनो के लिए है। वही जीरोरोड में BA, BCOM सिर्फ छात्राओं के लिए है।

ये भी पढ़ें : एयू जज्बा : दोनो पैर क्षतिग्रस्त ट्रामासेंटर में भर्ती है छात्रनेता, मगर छात्रों के सेवा का जुनून अस्पताल में भी सवार , अभिभावक परेशान, जाने पूरी कहानी

ADC की पहली कटऑफ 6 दिसंबर के लिए -

छात्रों के लिए 

BA :- 160 & Above

BCOM :- 160 & Above 

BSC :- 160 & Above 


छात्राओं के लिए 

BA :- 160 & Above 

BCOM :- 165 & Above 

BSC :- 160 & Above 

नोट:- BA, BCOM छात्र के लिए अलग, छात्राओं के लिए अलग कैंपस है। बाकि BSC के लिए दोनो का एक ही कैंपस है। BSC में सिर्फ BSC MATHS ही यहाँ उपलब्ध है।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD