JOB UPDATE : यूपी लेखपाल भर्ती को लेकर खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन और क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए (UP Lekhpal Recruitment 2021) का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा काफी समय पहले घोषणा की गई थी जिसके बाद से उम्मीदवार इस भर्ती के नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नोटिफिकेशन के जारी होने की कई बार खबरें भी आईं जो असल में सत्य नही थीं और सत्य यही है कि अभी तक इस भर्ती का कोई नोटिफिकेशन जारी नही हुआ है।

ये भी पढ़ें : Smartphone और Tablet वितरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने दी जानकारी, जानिए क्या है सरकार की मंशा

UP Lekhpal भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थी प्रयासरत हैं और तैयरियाँ कर रहे हैं ऐसे में एक बड़ी और कड़ी प्रतिस्पर्धा भी नज़र आने वाली है। अभी तक हमे प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। सरकार की मंशा यही है कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन दिसंबर माह के अंत तक जारी कर दिया जाए।

अगर बात करें कि इस भर्ती में कौन प्रतिभाग कर सकता है तो इस भर्ती में कम्यूटर के CCC कोर्स के प्रमाण पत्र को अनिवार्य नही किया गया है और लेखपाल भर्ती के लिए वे अभ्यर्थी ही पात्र होंगे जिन्होनें CCC कोर्स कर रखा है साथ ही PET एग्जाम में सफल रहे हैं। कमसेकम योग्यता को लेकर अगर बात की जाए तो इस भर्ती में प्रतिभाग करने के लिए कमसेकम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग : कैंपस खोलने और ऑफलाइन ऑनलाइन एग्जाम को लेकर यूजीसी ने जारी किया दिशानिर्देश, जानिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय को लेकर क्या है खबर

कौन कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी -

लेखपाल भर्ती के लिए आवश्यक रूप से 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है साथ ही शैक्षणिक योग्यता से जुड़े अन्य प्रमाणपत्र माँगे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को जातिगत आरक्षण देने के संबंध में जाति प्रमाणपत्र भी माँगे जाएंगे साथ ही कंप्यूटर से जुड़े प्रमाणपत्र और UPPET परीक्षा का प्रमाणपत्र भी आवश्यक रूप से माँगा जा सकता है। अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र अपने एक पहचान पत्र के साथ तैयार रखना चाहिए। आपको हम बता दें कि कई जानकारियां इस नोटिफिकेशन के जारी होने के पश्चात ही सामने आएंगी इसलिए हमारे साथ जुड़े रहें जैसे ही कोई सूचना आती है हम आपको हमारे टेलीग्राम चैनल पर और हमारी इस वेबसाइट पर अपडेट करेंगे।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD