स्कॉलरशिप : Google Scholarship से विद्यार्थियों को मिलेगी ₹74000 की आर्थिक सहायता, जानिए किसे और कैसे मिलेगी ये स्कॉलरशिप


विद्यार्थी स्कॉलरशिप को लेकर बड़े ही सक्रिय रहते हैं और उन्हें तलाश रहती है ऐसी योजनाओं की जो उनके विद्यार्थी जीवन को आर्थिक रूप से और मजबूत बना सके। स्कॉलरशिप की अगर बात की जाए तो तमाम सरकारी योजनाएं भी हैं और तमाम प्राइवेट संस्थानों और ऑर्गनाइजेशन द्वारा भी स्कॉलरशिप दी जाती हैं। ऐसी ही एक स्कॉलरशिप को लेकर हम इस पोस्ट में आपसे बात करने वाले हैं। आइये जानते हैं कि क्या है ये स्कॉलरशिप योजना...

विश्व के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित नामों में शुमार Google  विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर एक स्कॉलरशिप योजना लेकर आया है। इस स्कॉलरशिप योजना में Google विद्यार्थियों को $1000 की राशि देगा जो भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग ₹74000 होगी। यह स्कॉलरशिप विश्व के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग राशियों के साथ गूगल वितरित कर रहा है। भारत में इस स्कॉलरशिप के लिए ₹1000 तय किया गया है।


किसे मिलेगी ये स्कॉलरशिप -

इस स्कॉलरशिप का लाभ हर किसी को नही दिया जाएगा इस स्कॉलरशिप के लिए केवल महिलाएं ही पात्र होंगी। यह स्कॉलरशिप कंप्यूटर विज्ञान व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर रही बालिकाओं/महिलाओं को दी जाएगी। मुख्यरूप स्नातक कर रही महिलाएं जो द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा फाइनल और प्रथम वर्ष की अभ्यर्थियों को लाभ नही दिया जाएगा।

  • उम्मीदवार सत्र 2021-22 में एशिया के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक दूसरी वर्ष की छात्रा हो।
  • छात्रा की पूरी जानकारी के साथ सीवी जमा करना होगा तथा उम्मीदवार का अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
  • उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग संबंधित कोर्स की छात्रा होने चाहिए।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में 400 शब्दों का एक लेख भी लिखना होगा, जिसमें कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या-क्या सुधार होना चाहिए यह लिखना होगा।
  • उम्मीदवार को एशिया पैसेफिक क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।

कैसे करें स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई -

  • स्कॉलरशिप आवेदन के लिए आपको https://buildyourfuture.withgoogle.com/scholarships/generation-google-scholarship-apac/ लिंक पर जाना होगा।
  • लिंक खुलने के बाद आपको स्कॉलरशिप डिटेल्स वाला पेज दिखेगा अब आपको यहाँ APPLY NOW पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Login करने को कहा जाएगा , आपको लॉगिन अपने गूगल एकाउंट के साथ करना होगा।
  • जैसे ही आप लॉगिन कर लेते हैं आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहाँ आपसे आपकी डिटेल्स पूँछी जाएंगी।
  • आगे आपको अपनी सभी डिटेल्स सही सही और जो डाक्यूमेंट्स माँगे जाएं वो वहाँ दे देना है और स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर देना है।
कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा जैसे कि जो जानकारियाँ आपसे मांगी जाएं वह सही सही दर्ज करें , आपसे जो डाक्यूमेंट्स माँगे जाएं वह सही और स्प्ष्ट अपलोड करें। इस बात का विशेष ध्यान दें कि आपने एशिया पसिफ़िक क्षेत्र के लिए दी जाने वाली स्कॉलरशिप विकल्प पर ही क्लिक किया है।


ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़ें। हम आपको इस तरह की खबरें हर दिन और तेज़ी से देते हैं। टेलीग्राम पर जुड़ने का लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD