प्रो. डाॅ राजाराम यादव बने इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलूम्नाई कमेटी के चेयरमैन, पुराछात्र सम्मेलन के तारीख की हुई घोषणा


इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुराछात्रों की उपलब्धियाँ व फेहरिस्त काफी लंबी है। लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन इसे सहेजने में हमेशा असमर्थ रहा है लेकिन छात्र-छात्राओ ने छोटी इकाइयों में हमेशा अपनी जडे मजबूत रखी है। लेकिन अब एलूम्नाई कमेटी की ऑधिकारिक गठन कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश फ्री कोचिंग योजना : छात्र छात्राओं के लिए शुरू हुआ फ्री कोचिंग के लिए आवेदन, जानें क्या है प्रक्रिया

प्रो. डाॅ राजाराम यादव बने चेयरमैन -

ज्ञात हो कि प्रोफेसर डाॅ राजाराम यादव वरिष्ठ शिक्षकों में शुमार है। डाॅ राजाराम यादव सर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके है। वर्तमान में भौतिकी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष भी है। डा. राजाराम यादव सर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुराछात्र भी रहे है।

ये भी पढ़ें : यूपी फ्री लैपटॉप स्मार्टफोन टैबलेट योजना को लेकर कई चीजें अस्पष्ट, जानिए पात्रता के लिए किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

कमेटी में चेयरमैन के अलावा 11 अन्य -

बताते चले कि जारी एलूम्नाई कमेटी में चेयरमैन डाॅ राजाराम यादव सर के अलावा एक कन्वेनर डाॅ सुनिल यादव व 10 सदस्य और भी है। दस सदस्यों की सूचि में प्रो. एच.एस उपाध्याय (दर्शनशास्त्र), प्रो. हर्ष कुमार (प्रा. इतिहास), प्रो. अनामिका रॉय (प्रा. इतिहास), प्रो. जे.के पति (अर्थ & प्लेनेटरी), प्रो. सुनित द्विवेदी ( ओसॅन साइंस), डाॅ जया कपूर (अंग्रेजी), डाॅ चितरंजन कुमार (हिंदी), डाॅ हिमांशु श्रीवास्तव (वाणिज्य), डाॅ शेफाली नंदन व डाॅ हरिवंश सिंह (लाॅ) शामिल है।

ये भी पढ़ें : इलाहाबाद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह 2021 सकुशल सम्पन्न, जानिए दीक्षांत समारोह की कुछ महत्वपूर्ण बातें

22 नवंबर 2022 को एलूम्नाई मीट -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी ऑधिकारिक सूचना में यह कमेटी 22 नवंबर 2022 को प्रस्तावित पुराछात्र सम्मेलन अर्थात एलूम्नाई मीट के मद्देनजर बनाया गया है। इसके लिए सभी विभाग व संकायों को अपने उपलब्ध पुराछात्रों की सूचि उपलब्ध कराने का निर्देश माननीय कुलसचिव द्वारा दिया गया है।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD