नोटिफिकेशन की स्पेलिंग गलत पर नोटिस सही, कल बंद रहेगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय



इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज सकुशल दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मेडल और सम्मान दिया गया साथ ही शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्रियाँ भी दी गयी। समारोह में मुख्य अतिथि थे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी। दीक्षांत को लेकर हमनें इसी वेबसाइट पर खबर डाल रखी है जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।


दीक्षांत समारोह सम्पन्न होने के बाद एक सूचना आ रही है कि कल 9 नवंबर 2021 को विश्वविद्यालय बंद रहेगा। इस सूचना की पुष्टि हमारी टीम द्वारा की गई और यह सुनिश्चित हुआ कि कल विश्वविद्यालय बंद रहेगा। एक नोटिफिकेशन लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है जिसमें नोटिफिकेशन की स्पेलिंग गलत है लेकिन नोटिफिकेशन में बताई गयी सूचना सही है।


आपको बताते चलें कि विश्वविद्यालय के कल बंद रहने का कारण आज संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह है। विश्वविद्यालय केवल कल 9 नवंबर 2021 को बंद रहेगा जिसके बाद विश्वविद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेगा और सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे।

सूचना लिंक : नोटिफिकेशन देखें
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD