इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में आज पूछे गए GK, GS, Maths, रीजनिंग, हिंदी के वो सवाल जो सबसे लिए हो सकते हैं महत्वपूर्ण



इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आज से प्रवेश परीक्षाओं का आगाज़ हो गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा आज पीजीएटी-2 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षाओं का पहला दिन शानदार रहा और परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न हुईं। आज सम्पन प्रवेश परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों का अनुभव कैसा रहा इसपर हमने पहले ही एक पोस्ट आपके साथ साझा की है जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।


अभी अनेकों परीक्षाएं बाकी हैं और अभ्यर्थियों में प्रश्नों को लेकर काफी उहापोह है चाहे वह प्रश्नों का स्तर हो या प्रकृति सभी पर अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति बनी है। खैर! आगे हम आपको जो बता रहे हैं वह आपके लिए बड़े ही काम का शाबित होने वाला है। आइये आपको आज के कुछ प्रश्नों को बताते हैं जो हमे कुछ अभ्यर्थियों से उनकी स्मृति के आधार पर प्राप्त हुए हैं। हमने कुछ अभ्यर्थियों से परीक्षा के पूर्व ही आग्रह किया था कि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों को आप याद रखिएगा जिससे कि जिनकी भी परीक्षाएं आगे होनी है उन्हे मदद मिल सके।

तो चलिए जानते हैं कुछ प्रश्न जो आज की परीक्षा में पूछे गए हैं -

1. विश्व खुशी सूचकांक(Happiness Index) में किस देश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

2. कच्चे फलों(हरे) को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग होता है?

3. C6H5-CO-CH3 का रासायनिक नाम क्या है?

4. 1 जुलाई 2021 के अनुसार भारत में कुल कितने बाघ संरक्षण केंद्र हैं?

5. 1 जुलाई 2021 के अनुसार भारत को विश्व बैंक के अनुसार किस श्रेणी में रखा गया?

6. 165 देशों की सूची में सतत विकास लक्ष्य सूचकांक(Sustainable development goal index) में भारत की कौन सी रैंक है?

7. फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता 2021 में पुरुष एकल में किसने यह खिताब जीता है?

8. भारत में प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थीं?

9. कोई नल किसी टंकी के 3/16  भाग को 15 मिनट में भरती है तो वह शेष बचे हुए भाग को कितने समय मे भरेगी?

10.  कोई ट्रेन 50 km/hr  की चाल से चल रही है तो 150 m लंबी ट्रेन 100 m पुल को कितने देर मे पार करेगी?

11. एक फोटो की ओर इशारा करते हुए एक आदमी ने कहा कि वह मेरे सास की इकलौती पुत्री की पुत्री है आदमी का फोटो से क्या संबंध है?

12.  रीना की आयु सीमा की आयु की तीन गुनी है तीन वर्ष पहले रीना की आयु सीमा की आयु की दुगुनी थी रीना की आयु है?

13. A और B किसी काम को 6 और 9 दिन मे करते हैं दोनों मिलकर तीसरे दिन तक कितना काम कर लेंगे?


कुछ हिंदी के प्रश्न जो आज की परीक्षा में पूँछे गए थे और आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं -

1. लघूर्मि का संधि विच्छेद होगा

2. क वर्ग से प वर्ग तक अंतिम तीन व्यंजन होते हैं
A. अघोष  B. घोष  C. दीर्घ D. स्पर्शी 

3. चाँद आंत आँख है
A. अनुस्वार  B. अनुनासिक C. दीर्घ  D. प्लूत

4. क्रिया विशेषण,संबंधबोधक  विस्मयादिबोधक है
A. विकारी  B. अविकारी C. निपात D. इनमें से कोई नहीं

5. गंगा महेश प्रयाग राज  व्यक्तिवाचक संज्ञा है तो गाय नदी पहाड़ कौन सी संज्ञा है

6. कोई, कुछ कौन सा सर्वनाम है

हमारी टीम द्वारा बड़ी मशक्कत से ये कुल 19 प्रश्न निकाले गए हैं। फिलहाल इन प्रश्नों से आप प्रश्नों के स्तर का भी अंदाज़ा लगा सकते हैं और प्रश्नों की प्रकृति का भी। उम्मीद है कि हमारे द्वारा साझा की गई ये जानकारी आपके काम आएगी।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD