यूपी दरोगा भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया हेतु "One Time Registration (OTR)" की प्रणाली दिनांक 31.07.2025 से लागू है। विभिन्न स्तरों से प्राप्त हो रहे आग्रह के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु ओ०टी०आर० में दिए गए विवरण में संशोधन (Modification) किये जाने हेतु मात्र एक अवसर प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है
कहां से करे सुधार
अभ्यर्थी दिए गये लिंक apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड एकाउण्ट में लॉगिन करने के उपरान्त, "Modify OTR Details" टैब / सेक्शन में जाकर अपने विवरण को संशोधित (Modify) कर सकते हैं।
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।
जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती UPSI परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी यह परीक्षा OMR आधारित आयोजित होगी जिसके लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा UPSI परीक्षा दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो 11 सितंबर के बाद आधिकारिक परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। UPSI के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित है
इस दिन जारी हुआ था विज्ञापन
यूपी दरोगा UPSI भर्ती के लिए 12 अगस्त को विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया था इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। परीक्षा सिर्फ एक चरण में आयोजित की जाएगी।
UPSI नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरु
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा UPSI NOTIFICATION जारी कर दी गई है। 12 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई हैं।
OTR के संबंध में यह सूचना हुई थी जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा एक नई सूचना जारी की गई है जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के व्यापक हित में चयन हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक, सरल, पारदर्शी व सुगम बनाने की दृष्टि से one time registration OTR की प्रणाली दिनांक 31 जुलाई 2025 से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

