CUET UG प्रवेश : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया नया गाइडलाइंस, पुरानी गाइडलाइंस निरस्त, जानिए अब कैसे चुने विषय


Allahabad University: देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट एडमिशन 2022-2023 के लिए 6 अप्रैल 2022 से आवेदन शुरू हो गया है। जिसको लेकर छात्र-छात्राओ में एक सवाल है कि आखिरकार विषय कैसे चुने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने यहाँ नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक गाइडलाइंस दिनांक 05 अप्रैल को जारी किया था जिसके अंतर्गत यह बताया था कि बच्चों को कैसे विषय चुनना है। लेकिन आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समीति ने उस गाइडलाइंस को निरस्त करते हुए नया गाइडलाइंस जारी किया है और स्पष्ट रूप से बताया है कि कैसे किस किस विषय के लिए आवेदन करें।

BA कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English में कोई एक लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको 
Economics, Political Science, Sociology, Psychology, Anthropology, History, Geography, Sanskrit इन आठ में से कम से कम दो सब्जेक्ट को रखना अनिवार्य होगा।

नोट : इस डोमन सब्जेक्ट से आपके सब्जेक्ट कंबीनेशन पर कोई असर नही पडेगा, यह महज प्रवेश परीक्षा के अंक निर्धारण प्रकिया तक सीमित रहेगा। सब्जेक्ट कंबीनेशन आपको मेरिट के आधार पर पूर्व की भाँति ही मिलेगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BCOM कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Accountany/Book Keeping डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य होगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BSC MATHS कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Physics, Maths, Computer Science इन तीन में से में से कम से कम कोई दो डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य होगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BSC BIO कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Chemistry, BIOlogy दोनो डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य होगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BALLB कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Legal Studies चुनना अनिवार्य होगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BPA कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Performing Arts चुनना अनिवार्य होगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BFA कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Fine Arts/Visual Arts/Commercial Arts चुनना अनिवार्य होगा।

PART 3 : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

BSC HOME SCIENCE कोर्सेज के लिए -

PART 1 A : Language सेक्शन में आपको Hindi या English लेना अनिवार्य होगा।

PART 2 : डोमन सब्जेक्ट में आपको Home Science चुनना अनिवार्य होगा।

PART 3  : आपको GENERAL TEST का भी पेपर देना अनिवार्य होगा।

क्या क्या हुए बदलाव -

1. BA कोर्सेज के लिए पहले 27 डोमन सब्जेक्ट में कम से कम एक डोमन सब्जेक्ट लेना था और भूगोल लेने के लिए डोमन सब्जेक्ट में Geography, Defence Studies, Physics, Chemistry, Maths में से कोई एक रखना अनिवार्य था।

बदलाव के बाद BA कोर्सेज के लिए Economics, Political Science, Sociology, Psychology, Anthropology, History, Geography, Sanskrit इन आठ में से कोई दो सिर्फ रखना अनिवार्य है।

2. BCOM कोर्सेज के लिए पहले Commerce (जो कि डोमन सब्जेक्ट मे था ही नही) या Physics, Chemistry, Maths, BIOlogy डोमन सब्जेक्ट में दो सब्जेक्ट रखना अनिवार्य था।

बदलाव के बाद अब BCOM कोर्सेज के लिए अब सिर्फ डोमन सब्जेक्ट में Accountany/Book Keeping डोमन सब्जेक्ट रखना है। 

3. BSC MATHS कोर्सेज के लिए पहले डोमन सब्जेक्ट में Physics, Chemistry, Maths, BIOlogy, Geology, Anthropology में से कोई दो डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य था।

बदलाव के बाद अब BSC MATHS कोर्सेज के लिए Physics, Maths, Chemistry इन तीन मे से कोई दो। डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य है।

4. BSC BIO कोर्सेज के लिए पहले डोमन सब्जेक्ट में Physics, Maths, BIOlogy, Geology, Anthropology मे से कोई दो डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य था।

बदलाव के बाद अब BSC BIO के लिए सिर्फ Biology, Chemistry दोनो डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य है।

5. BALLB, BFA, BPA, BSC HOME SCIENCE के डोमन सब्जेक्ट में कोई बदलाव नही है।

BALLB के लिए LEGAL STUDIES, BFA के लिए Fine Arts/Visual Arts, BPA के लिए Performing Arts, BSC HOME SCIENCE के लिए HOME SCIENCE डोमन सब्जेक्ट रखना अनिवार्य है। 

6. ज्ञात हो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा CUET 2022-2023 में प्रदत विषय BA, BSC MATHS, BSC BIO, BSC HOME SCIENCE, BCOM, BALLB, BPA, BFA सभी के लिए LANGUAGES SECTION में से हिंदी या अंग्रेजी सेक्शन में कोई एक लेना अनिवार्य है और GENERAL TEST भी सभी को देना अनिवार्य है। डोमन सब्जेक्ट के बारे मे हमने पूरी जानकारी ऊपर साझा कर ही दी है।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD