मेन कैंपस इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के अंतर्गत इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति ने BA SPORTS व PH कोटे की काउंसलिंग नोटिस जारी की है। ज्ञात हो कि PH व SPORTS कोटे के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओ का मेडिकल व डाक्यूमेंट वैल्यूएशन की प्रकिया पहले ही संपन्न करायी जा चुकी है। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जिन जिन छात्र-छात्राओं का एडमिशन होना है उनका नाम व जिस दिन होना है उसकी तारीख बतायी है।
SPORTS व PH की कितनी सीट्स -
बताते चलें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस में PH यानी दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए 233 सीट्स आरक्षित है व SPORTS कोटे के छात्र-छात्राओ के लिए 93 सीट्स आरक्षित है। ज्ञात हो कि टोटल सीट्स का 5 % PH व 2 % SPORTS का सीट्स होता है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस में टोटल BA की 4660 सीट्स है।
SPORTS कोटे एडमिशन के लिए चयनित छात्र-छात्राएँ -
चूँकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस BA के अंतर्गत SPORTS कोटे के अंतर्गत 93 सीट्स आरक्षित है और SPORTS BOARD ने 92 छात्र-छात्राओं का नाम चयनित कर भेजा है तो सभी 92 छात्र-छात्राएँ काउंसलिंग के लिए चयनित है।
PH कोटे के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राएँ -
चूंकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस BA के अंतर्गत PH कैटेगरी के अंतर्गत 233 सीट्स आरक्षित है और PH कोटे के अंतर्गत DSW मेडिकल बोर्ड ने 48 छात्र-छात्राओं का नाम चयनित कर भेजा है तो सभी 48 छात्र-छात्राएँ काउंसलिंग के लिए चयनित है।
17 फरवरी को है काउंसलिंग -
मेन कैंपस BA प्रवेश कोर्स कोआर्डिनेटर प्रोफेसर ए.आर सिद्दीकी द्वारा जारी काउंसलिंग नोटिस के अनुसार सभी SPORTS के चयनित 92 व PH के चयनित 48 छात्र-छात्राओ की काउंसलिंग 17 फरवरी 2022 को प्रवेश भवन, बैंक रोड इलाहाबाद विश्वविद्यालय से होगा। बताते चले की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9.30 - 12.30 है और नामांकन प्रकिया दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। छात्र-छात्राओं को अपने संबंधित सभी दस्तावेज के साथ उपस्थित होना है।
चयनित SPORTS व PH छात्र-छात्राओं की सूची पहले ही हमारे इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है और काउंसलिंग नोटिस आप 7 PM बजे तक आज ALLAHABAD UNIVERSITY FAMILY इंस्टाग्राम पर देख सकते है। बाकी हर छोटी बडी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट रहिए। टेलीग्राम चैनल का लिंक नीचे है।
