ब्रेकिंग : इलाहाबाद विश्वविद्यालय BFA व BPA प्रवेश, राउंड सेकेंड के बाद टाॅपर्स लिस्ट जारी, देखिए टॉपर्स की सूची

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 में UGAT कोर्सेज के अंतर्गत BFA व BPA कोर्सेज के लिखित परिणाम 13 नवंबर को ही जारी कर दी गयी थी। चूँकि इन दोनो कोर्सेज में प्रैक्टिकल की भी प्रकिया होती है उसके बाद ओवरऑल रिजल्ट बनाया जाता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति ने नवंबर आखिरी सप्ताह में BFA के लिए कटऑफ जारी करते हुए छात्र-छात्राओं को 4 दिसंबर को प्रैक्टिकल के लिए बुलाया था वही BPA कोर्सेज पर प्रैक्टिकल न लेने की सूचना कही थी।

ये भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग : इलाहाबाद विश्वविद्यालय BA, BFA और BPA इंटरेंस रिजल्ट जारी, देखिए टॉपर्स की पूरी लिस्ट

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने BFA के प्रैक्टिकल के बाद स्कोरकार्ड अपडेट कर दिया है। बताते चले कि प्रैक्टिकल भी 300 नंबर के हुए थे इस तरह से टोटल 600 में से BFA के छात्र-छात्राओ की मार्किंग हुयी है। वही BPA के लिखित रिजल्ट को ही फाइनल रिजल्ट मान लिया गया है। सीट के अनुसार ही छात्र-छात्राओं की संख्या होने के कारण BPA का प्रैक्टिकल नही कराया गया।

फाइनल BFA टाॅपर्स लिस्ट -

अनुष्का आनंद : 449 अंक

प्रभा वर्मा : 428 अंक

अनुष्का विश्वकर्मा : 423.15

ये भी पढ़ें : UP FREE SMARTPHONE TABLET YOJANA : किन विद्यार्थियों को मिलेगा सबसे पहले योजना का लाभ

फाइनल BPA टाॅपर्स लिस्ट -

समृद्धि तिवारी : 159.6 अंक

आकृति मिश्र : 134 अंक

ऋतुराज पासवान : 130 अंक

इसी महीने के आखिरी तक काउंसलिंग कराने की भी योजना है पर तिथि स्पष्ट नही है। हर अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट से अपडेट रहिए जिस्सेहर सूचना आप तक तेज़ी से और ससमय पहुँचे।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD