UP BIHAR RAIN ALERT : बिहार और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत पर कहीं बाढ़ की ना बन जाए स्थिति


 UP BIHAR RAIN ALERT : गर्मी से बेहाल पूरा भारत अब मानसून का इंतजार कर रहा है, क्योंकि बारिश ही है जो गर्मी से राहत दिला सकती है। इस बार गर्मी ने पूरे देश भर का पारा हाई कर दिया था। गर्मी इतनी तेज हो गई थी कि लोगों के लिए सहन कर पाना काफी मुश्किल हो गया था। फिलहाल गर्मी से थोड़ी बहुत राहत दिख रही है और बारिश की भी संभावनाएं नजर आ रही हैं। मौसम विभाग ने तो बारिश को लेकर अलर्ट तक जारी कर दिया है। गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों को अब राहत मिलेगी, लेकिन कहीं यह राहत परेशानी में ना बदल जाए, यह सवाल भी प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश (UP Weather) और बिहार (Bihar Weather) सहित कई राज्यों का मौसम जानना चाहते हैं तो चलिए देखते हैं क्या है पूरी खबर...

यूपी और बिहार में होगी बारिश (Clouds will thunder in UP and Bihar) -

उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) और बिहार (Bihar Rain Alert) में बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा हैं दोनों राज्यों में बारिश की कड़ी संभावना है। यूपी और बिहार में बारिश काफी तेज भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि जल्द दोनों राज्यों में गरज के साथ बारिश होती दिखेगी। गर्मी से परेशान लोगों के लिए फिलहाल मॉनसून की एंट्री जरूरी भी है। हालांकि डर इस बात का सता रहा है कि अगर दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई, तो कहीं बाढ़ की स्थिति ना बन जाए। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश रेन अलर्ट (Uttar Pradesh Rain Alert) और बिहार रेन अलर्ट (Bihar Rain Alert) को लेकर कुछ लोग परेशान नजर आ रहे हैं। 

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy rain warning in these districts of up) -

मौसम विभाग ने प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं करीब 58 जिलों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर,  इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि शामिल हैं।

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain alert in these districts of Bihar) -


बिहार (Bihar Rain Alert) में मॉनसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। बुधवार से ही राज्य में भारी बारिश हुई है। जहां बारिश के चलते बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं प्रदेश के मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून पूरे राज्य में अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहेगा। जहां कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल बिहार रेन अलर्ट (Bihar Rain Alert) को लेकर काफी लोग परेशान हैं।

Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD