बीपीएससी के लिए अभ्यर्थियों को मिलेंगे 5 एक्स्ट्रा अंक (Candidates will get 5 extra marks for BPSC) -
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जा रही 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) के लिए पेपर शुरू होने से पहले जो जानकारी सामने आई है, वह एक्स्ट्रा अंक को लेकर है। दरअसल खबर में बताया जा रहा है कि इस परीक्षा के लिए जितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उन सभी अभ्यर्थियों को आयोग एक्स्ट्रा अंक प्रदान करेगा। खबर की मानें, तो इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आयोग की तरफ से 5 एक्स्ट्रा अंक प्रदान किए जाएंगे। फिलहाल इस सूचना से अभ्यर्थी काफी खुश हैं।
क्या है पेपर से जुड़ी खबर (What is the news related to the paper) -
70वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा अभ्यर्थियों को 5 एक्स्ट्रा अंक प्रदान किए जाने वाली खबर सामने आने के बाद अभ्यर्थी खुश थे। हालांकि अभ्यर्थियों की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। दरअसल जब इस खबर का विश्लेषण किया गया, तो पता चला कि आयोग ने एक्स्ट्रा अंक की कोई भी सूचना जारी नहीं की है। यानी की जो खबर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वायरल हो रही है, वह पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) को लेकर इस खबर पर अभ्यर्थी भरोसा न करें।
इस तिथि को आयोजित होगी परीक्षा (Exam will be held on this date) -
अगर आपने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जा रही 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) के लिए आवेदन किया है और आप परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए परीक्षा की तिथियां पहले ही जारी कर दी गई थीं। वहीं परीक्षा की तिथि अब काफी नजदीक भी आ गई है। जहां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अनुसार 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा।
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे और स्क्रीन के दाहिने ओर दिया गया है। दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
