
UP POLICE BHARTI 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) 2024 के पदों पर आवेदन का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया जल्दी संपन्न कराए जाने की सूचना है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर...
इस तिथि तक आवेदन करने की खबर (News of application till this date) -
उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर लंबे समय बाद निकाली गई भर्तियों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं, लेकिन इसी दौरान आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित तिथि से पहले खत्म किए जाने की खबर सामने आ रही है। दरअसल खबर में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी को खत्म करने का फैसला किया गया है। इसलिए अभ्यर्थी जल्द ही अपना आवेदन पूर्ण कर लें।
देखिए खबर का विश्लेषण (See the analysis of the news) -
यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द ही खत्म किए जाने की खबर से अभ्यर्थी परेशान हो गए हैं। क्योंकि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अनुसार ही अपना आवेदन कर रहे थे। हालांकि अभ्यर्थियों को परेशान होने की आवश्यकता तो नहीं है, क्योंकि वायरल खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल यह खबर वायरल होने के बाद जब हमारी टीम ने इस खबर की जांच पड़ताल के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्होंने इस खबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह खबर आधिकारिक रूप से साझा नहीं गई है, इसलिए अभ्यर्थी इस पर भरोसा ना करें।
इस तिथि तक करें आवेदन (Apply by this date) -
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की अंतिम तिथि भी स्पष्ट कर दी है। यानी कि अभ्यर्थी किस तिथि तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए निर्धारित पदों पर आवेदन कर सकेंगे, इसकी तिथि भी भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के पदों पर अभ्यर्थी 16 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
