CUET PG 2024: CUET PG एग्जाम शुरू, इन 7 आधारों पर होगी मार्किंग, एनटीए ने बताया सख्त नियम



CUET PG Exam 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (PG) की परीक्षा सोमवार, 11 मार्च 2024 से शुरू हो रही है। विभिन्न विषयों के लिए CUET PG एग्जाम 28 मार्च 2024 तक अलग-अलग डेट और शिफ्ट में लिया जाएगा। फिलहाल NTA ने 11, 12 और 13 मार्च के CUET PG एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड pgcuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया है। साथ ही NTA ने ये भी बताया है कि CUET PG एग्जाम में मार्किंग कैसे होगी? इस खबर में सीयूईटी ड्रेस कोड के बारे में भी बताया गया है।


CUET PG मार्किंग स्कीम 2024

NTA ने CUET PG इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2024 में इसकी डिटेल दी है। ऐसे 7 पैरामीटर्स बताए गए हैं जिनके आधार पर CUET PG में मार्क्स दिए जाएंगे। ये 7 प्वाइंट्स हैं-

हर सवाल 4 अंकों का होगा।

आपके हर एक सही जवाब के लिए आपको 4 अंक मिलेंगे।

हर एक गलत जवाब के लिए आपको टोटल स्कोर में से 1 अंक कट जाएगा।

जिन सवालों के उत्तर आप नहीं देंगे या जिन्हें अटेंप्ट नहीं करेंगे, उनके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। न ही कोई अंक कटेगा।

किसी सवाल के जवाब में आपको एक सही उत्तर चुनना होगा।

हालांकि अगर आंसर-की चैलेंज प्रॉसेस के दौरान अगर किसी सवाल के एक से ज्यादा सही उत्तर होते हैं, तो सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को नंबर मिलेगा जिन्होंने उनमें से कोई भी एक सही उत्तर चुना होगा।

अगर किसी गड़बड़ी के कारण कोई सवाल ड्रॉप होता है, तो सभी कैंडिडेट्स को उसके लिए फुल मार्क्स मिलेंगे। फिर चाहे उसने वो सवाल अटेंप्ट किया हो या नहीं।


CUET PG Exam Dress Code

CUET PG  एग्जाम सेंटर पर ऐसी ड्रेस पहनकर जाएं जिनमें ज्यादा बड़े बटन न हों। आपने मेटल का कुछ न पहना हो। हाई हील्स वाली सैंडल, बड़ी ईयरिंग्स, बैंगल जैसी चीजें न पहनें।

एनटीए CUET PG एग्जाम 11 से 28 मार्च 2024 तक रोजाना तीन शिफ्ट में लेगा। 

CUET PG शिफ्ट 1 टाइम सुबह 9 से 10.45 तक होगा। 

CUET PG शिफ्ट 2 का टाइम दोपहर 12.45 से 2.30 बजे तक होगा। 

CUET PG शिफ्ट 3 टाइम शाम 4.30 से 6.15 बजे तक होगा। आपके एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइम की डिटेल आपके एडमिट कार्ड में दी गई है। परीक्षा कुल 105 मिनट की होगी। आंसर-की 4 अप्रैल 2024 को जारी होगी। उसी दिन से आंसर-की चैलेंज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD