
UP TET EXAM 2024 : उत्तर प्रदेश में लंबे समय से शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल अभ्यर्थी लंबे समय से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने का इंतजार है, परंतु अभ्यर्थियों का यह इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। ना तो इस पात्रता परीक्षा के लिए कोई अपडेट सामने आ रही है और ना ही नए आयोग की कोई सटीक जानकारी सामने आई है। हालांकि अब नए आयोग पर गाज गिरने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर...
नए आयोग पर गिरेजी सरकार की गाज (Gujarat government's attack on new commission) -
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (UP TET EXAM 2024) के लिए अभ्यर्थियों को काफी समय से भर्ती आयोजित होने का इंतजार है। वहीं इसके लिए प्रदेश सरकार के आदेश पर नए आयोग का गठन (UP TET EXAM 2024) भी किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच अब नए आयोग पर प्रदेश सरकार द्वारा गाज गिराए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दरअसल नए नए आयोग का गठन पूरा होने के बीच में ही एक खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि लंबे समय से नए आयोग का गठन पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते अब प्रदेश सरकार नए आयोग को रद्द कर देगी।
नए आयोग को लेकर परेशान न हों अभ्यर्थी (Candidates should not worry about the new commission) -
यूपी टीईटी 2024 (UP TET EXAM 2024) के लिए नए आयोग का गठन पूरा होने से पहले ही नए आयोग पर प्रदेश सरकार द्वारा गाज गिराए जाने की खबरें जब लगातार सामने आई, तो अभ्यर्थी परेशान हो गए। हालांकि अभ्यर्थियों को नए आयोग को लेकर परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नए आयोग का गठन (UP TET EXAM 2024) लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में बीच में ही प्रदेश सरकार द्वारा नए आयोग को खत्म नहीं किया जाएगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने पुराने आयोग को निरस्त कर दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET EXAM 2024) का आयोजन कराने की जिम्मेदारी नए आयोग पर ही है।
इस तिथि से आवेदन प्रक्रिया हो सकती है शुरू (Application process can start from this date) -
उत्तर प्रदेश सरकार (UP TET EXAM 2024) द्वारा विधानसभा में नए आयोग को पास कराने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि अभी तो नए आयोग यानी की उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Services Commission) का गठन ही पूरा नहीं हुआ है। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी की मानें, तो नए आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET EXAM 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अभी भी कम से कम एक माह का समय लग सकता है। इस तरह उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह या फिर फरवरी माह में शुरू होने की संभावना है।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
