.jpg)
EMRS EXAM 2023 : एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों (EMRS) द्वारा नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) परीक्षा के तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रिंसपल, लैब अटेंडेंट, अकाउंटेंट और नॉन टीचिंग सहित कई पदों पर आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी परिणाम को लेकर काफी समय से परेशान है, क्योंकि भर्ती परीक्षा आयोजित हुए काफी दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक परिणाम को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं की गई है। हालांकि अब परिणाम जारी होने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आइए जानते हैं किस तिथि को जारी होंगे विभिन्न पदों पर आयोजित हुई परीक्षाओं के परिणाम...
10 जनवरी को जारी किए जाएंगे परिणाम (Results will be released on January 10) -
EMRS द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रिंसपल, लैब अटेंडेंट, अकाउंटेंट और नॉन टीचिंग सहित कई पदों पर आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट होती हुई नजर आ रही है। दरअसल परिणाम को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि EMRS द्वारा परीक्षा का परिणाम 10 जनवरी को जारी किया जाएगा। बता दें कि यह केवल एक परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि विभिन्न पदों पर आयोजित हुई परीक्षाओं के परिणाम को लेकर सूचना है, जिसमें टीजीटी, पीजीटी और प्रिंसिपल सहित कई पद शामिल हैं।
फिलहाल अपडेट न आने से परेशान अभ्यर्थी (Candidates worried due to lack of updates at present) -
ईएमआरएस (EMRS) द्वारा नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) परीक्षा के तहत टीजीटी पीजीटी सहित विभिन्न पदों पर आयोजित की गई परीक्षाओं के परिणाम जारी होने की तिथि सामने आने के बाद अभ्यर्थी काफी खुश थे, लेकिन उनकी खुशी उस वक्त निराशा में बदल गई, जब अभ्यर्थियों को परिणाम जारी होने को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली। दरअसल अभ्यर्थियों ने खबर को क्रॉस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रूख किया, लेकिन अभ्यर्थियों को वहां परिणाम को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली।
ये था परीक्षा का पूरा शेड्यूल (This was the complete schedule of the exam) -
ईएमआरएस द्वारा आयोजित की गई विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा शेड्यूल की घोषणा कर दी गई थी। जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार 16 दिसंबर को पीजीटी और प्रिंसिपल के पदों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रिंसिपल के पदों पर परीक्षा का आयोजन मॉर्निंग शिफ्ट में, वहीं पीजीटी के पदों पर परीक्षा का आयोजन इवनिंग शिफ्ट में किया गया है। 17 दिसंबर को हॉस्टल वार्डन और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें हॉस्टल वार्डन के पदों पर मॉर्निंग शिफ्ट, तो वहीं सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर ईवनिंग शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन हुआ था। वहीं 23 और 24 दिसंबर को टीजीटी, अकाउंटेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती आयोजित हुई।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
