
परीक्षा टाइमिंग में बदलाव की सूचना (Notice of change in exam timing) -
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किए जा रहे एग्जाम में परीक्षा की टाइमिंग को लेकर बदलाव की खबर है। बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा के आयोजन को लेकर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन तो निश्चित तिथि पर ही किया जाएगा, लेकिन उसमें परीक्षा की टाइमिंग बदल दी गई है। आइए जानते हैं क्या है परीक्षा की टाइमिंग को लेकर पूरी खबर...
क्या है परीक्षा की नई टाइमिंग (What is the new timing of the exam?) -
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के आयोजन से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा की टाइमिंग में बदलाव की जाने की खबर के बाद अभ्यर्थी परेशान हो गए। हालांकि अभ्यर्थियों ने खबर जारी होने के बाद परीक्षा की नई टाइमिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया। जहां अभ्यर्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा में टाइमिंग के बदलाव को लेकर कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद जब अभ्यर्थियों ने खबर को क्रॉस चेक किया, तो पता चला कि परीक्षा की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस तिथि को आयोजित होगी परीक्षा (Exam will be held on this date) -
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 का आयोजन बिना किसी रुकावट के एक ही दिन में संपन्न कराया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी 2024 जनवरी सेशन का आयोजन 21 जनवरी 2024 को कराया जाना सुनिश्चित किया है। हालांकि परीक्षा का आयोजन कुल दो पालियों में किया जायेगा। जिसमें से पहली पाली का आयोजन सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा। वहीं इसके बाद दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक किया जायेगा।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
