UP POLICE BHARTI : उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आई अधिसूचना! इस तिथि से कर सकेंगे आवेदन


UP POLICE  BHARTI 2023 : उत्तर प्रदेश में बीते 5 वर्षों से लंबित पड़ी यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) की भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जहां अब कांस्टेबल के लगभग 50,000 से अधिक पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसके लिए अधिसूचना जारी होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थी उम्र सीमा बढ़ाई आने के भी लगातार मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस मांग पर कोई स्पष्ट फैसला नहीं आया है। फिलहाल आइए जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर क्या आई है ताजा अपडेट...

इस तिथि से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया (Application process can start from this date) -

यूपी में पुलिस कॉन्स्टेबल (Police Constable) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इन पदों पर अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बता दें किन पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा की जाएगी। वहीं अगर इन पदों पर भारती के लिए आवेदन प्रक्रिया की बात करें, तो यह अगस्त के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। वहीं पहले इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की जायेगी। 

सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी (Candidates waiting for recruitment for years) -

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का लंबे समय का इंतजार खत्म हो रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा प्रदेश में सालों से कांस्टेबल के पदों पर कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। प्रदेश में पिछली बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा वर्ष 2018 में नागरिक पुलिस भर्ती निकाली गई थी। जिसके बाद प्रदेश में कोई भर्ती नहीं निकाली गई। वहीं बीच में कोविड 19 की वजह से दो साल तक कोई भर्ती आयोजित नहीं हो पाई। इसी कारण बोर्ड ने करीब 5 सालों से कांस्टेबल पदों पर कोई भर्ती नहीं निकाली है।

इस वर्ष इतने पदों पर निकाली जाएगी भर्ती (Recruitment will be done on so many posts this year) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा करीब 5 साल बाद प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकाली जाने वाली भर्ती के लिए पदों की संख्या लगभग स्पष्ट कर दी है। हालांकि पदों की संख्या में एक बार इजाफा किया गया है। बता दें कि पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 37,000 पदों पर भर्ती निकाली जानी थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार से अधिक कर दिया गया है। दरअसल अब यूपी में पुलिस कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। वहीं अब पदों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं नहीं हैं।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD