UPSC RESULT 2023 : यूपीएससी ने एक ही नाम और एक ही रोल नंबर की लड़कियों की जारी की एक ही रैंक, आयोग पर लग रहे गलती के आरोप


UPSC RESULT 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा मंगलवार दोपहर को सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया। जहां रिजल्ट घोषित होने के बाद सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी काफी खुश हैं लेकिन इसी दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक ही नाम और एक ही रोल नंबर की दो लड़कियों की समान रैंक आई है। जिसके चलते अब आयोग पर लगातार प्रश्न उठने लगे हैं। जहां जहां एक ही नाम की दोनों लड़कियां अपना सिलेक्शन होने का दावा कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर लोग आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, कि आखिर दोनों कैंडीडेट्स का रोल नंबर एक ही कैसे हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

नाम, रोल नंबर और रैंक सब सामान (name, roll number and rank) -

सिविल सर्विस एग्जाम (CSE 2022) का परिणाम घोषित होने के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यह मामला मध्यप्रदेश का है। जहां आयशा नाम की लड़कियों का नाम, रोल नंबर और परिणाम में जारी रैंक भी एक समान है। जिसके बाद दोनों कैंडिडेट अपनी अपनी सफलता का दावा ठोक रही हैं। दरअसल पहली कैंडिडेट का नाम आयशा फातिमा है, जो कि देवास की रहने वाली है। जिसने सिविल सर्विस एग्जाम में 182वीं रैंक हासिल की है। वहीं दूसरी कैंडिडेट का नाम आयशा मकरानी है, जो कि अलीराजपुर जिले की रहने वाली है। हैरान करने वाली बात तो  ये है कि दोनों के रोल नंबर और रैंक एक ही है। दोनों कैंडिडेट ने अपना एडमिट कार्ड दिखाया, तो दोनों कैंडिडेट के एडमिट कार्ड पर 7811744 रोल नंबर लिखा हुआ है। 

दोनों कैंडिडेट कर रहीं सिलेक्शन का दावा (Both candidates are claiming selection) -

मध्य प्रदेश के देवास की रहने वाली आयशा फातिमा और अलीराजपुर जिले की रहने वाली आयशा मकरानी, दोनों ही अपने सिलेक्शन का दावा कर रही हैं। दोनों का कहना है कि उन्होंने लिखित परीक्षा वह इंटरव्यू दोनों दिए हैं  इसके साथ ही वह अपने सिलेक्शन के तमाम सबूत भी पेश कर रही हैं। हालांकि एक ही कैंडिडेट के रोल नंबर एक जैसे हो सकते हैं या नहीं इसको लेकर अभी आयोग ने कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। अभी किसका सिलेक्शन हुआ है और किसका नहीं, यह तो इस मामले में आयोग के हस्तक्षेप के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल दोनों कैंडीडेट्स के परिवार में खुशी का माहौल है।

यहां दिख रहा फर्क (see the difference here) -

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता का दावा ठोकने वाली दोनों कैंडिडेट में एक फर्क सामने आया है। जहां जब दोनों कैंडिडेट ने अपने एडमिट कार्ड दिखाए तो आयशा फातिमा नाम की कैंडिडेट के एडमिट कार्ड पर इंटरव्यू की तिथि 25 अप्रैल और दिन मंगलवार लिखा है। वहीं दूसरी कैंडिडेट यानी की आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड पर इंटरव्यू की तिथि तो 25 अप्रैल ही लिखी है, परंतु दिन गुरुवार लिखा है। हालांकि 25 अप्रैल को दिन मंगलवार था। इतना ही नहीं आयशा फातमा के एडमिट कार्ड पर यूपीएससी का वाटर मार्क और क्यूआर कोड भी है, जिसे स्कैन करने पर एडमिट कार्ड पर मौजूद सारी जानकारियां दिख रही हैं। लेकिन दूसरी कैंडिडेट यानी की आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड पर न ही तो यूपीएससी का वाटर मार्क है और ना ही क्यूआर कोड है। 

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD