Current Affairs : 01 दिसंबर 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी


Current Affairs : प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से 01 दिसंबर 2022 के मुख्य करेंट अफेयर्स निम्नलिखित है -

*1. बीआईएस ने भारतीय मानकों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए 6 इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।* 

• बीआईएस मानकीकरण चेयर प्रोफेसर' की स्थापना के लिए, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू, मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान त्रिची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

• यह पहल विज्ञान और विभिन्न विषयों के क्षेत्र में शिक्षण और अनुसंधान एवं विकास में उत्कृष्टता और नेतृत्व को बढ़ावा देगी। 

• प्रीमियम शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन मानकीकरण प्रक्रिया के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा। 

• यह अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के माध्यम से मानक निर्माण गतिविधि को भी बढ़ावा देगा। 

• बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि नए मानक तैयार करने में शैक्षणिक संस्थानों में स्टार्ट अप और इनक्यूबेशन केंद्रों को शामिल करने की आवश्यकता है। 

*2. भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (भारत-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए) 29 दिसंबर 2022 से लागू होगा।* 

• भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ईसीटीए के संबंध में लिखित सूचनाओं का आदान प्रदान किया। 

• समझौते के अनुच्छेद 14.7 के अनुसार भारत और आस्ट्रेलिया के बीच लिखित अधिसूचना के इस आदान प्रदान के 30 दिन बाद समझौता लागू होगा। 

• समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया द्वारा 100 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क समाप्त किया जाना है। 

• कुल द्विपक्षीय व्यापार के मौजूदा 31 अरब अमेरिकी डॉलर से 5 साल में 45 50 अरब अमेरिकी डालर को 
पार करने की उम्मीद है। 

• ईसीटीए के तहत भारत में 10 लाख नौकरियां पैदा होंगी। 

• भारतीय योग शिक्षकों और रसोइयों को वार्षिक वीजा कोटे से लाभ मिलने की उम्मीद है। 

• 1 लाख से अधिक भारतीय छात्र अध्ययन के बाद के कार्य वीजा (1.5 4 वर्ष) से लाभान्वित होंगे। 

• भारत आस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (भारत आस्ट्रेलिया ईसीटीए) पर 2 अप्रैल 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे। 

*3. मंथन प्लेटफॉर्म ने 29 नवंबर 2022 को एनएसईआईटी का डी एंड बी व्यापार उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी पहल का पुरस्कार प्राप्त किया।* 

• यह पुरस्कार मंथन का समर्थन करने के लिए प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए दिया गया। 

• यह पुरस्कार डा. सपना पोती और एनएसईआईटी के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनंतरामन श्रीनिवासन ने प्राप्त किया। 

• डॉ. सपना पोती भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय के रणनीतिक गठबंधन प्रभाग की निदेशक हैं। 

• मंथन एक ऐसा मंच है जो उद्योग और वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास ईकोसिस्टम के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है। 

• इसे भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2022) पर लान्च किया गया था। एनएसईआईटी टीम ने मंथन को डिजाइन और कार्यान्वित किया। 

• भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने मंच के विकास की अवधारणा की और कार्यान्वयन किया। 

• नेशनल स्टाक एक्सचेंज आफ इंडिया (एनएसईआईटी) लिमिटेड भारत के नेशनल स्टाक एक्सचेंज की 100% 
सहायक कंपनी है। 

*4. भारत ने औपचारिक रूप से 01 दिसंबर 2022 को 620 की अध्यक्षता संभाली।* 

• इस अवसर को चिह्नित करने के लिए 100 स्मारकों को जी20 लोगो के साथ रोशन किया जाएगा। 

• जी20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से प्रेरणा लेता है। 

• यह पृथ्वी को कमल के साथ मिलाता है। भारत का राष्ट्रीय फूल कमल चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। 

• 'पृथ्वी' जीवन के प्रति भारत के धरती के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती है। 

• जी20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में भारत लिखा हुआ है। 

• भारत के जी20 प्रेसीडेंसी का विषय वसुधैव कुटुम्बकम या एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य है। 

• जी 20 नेताओं का शिखर सम्मेलन सितंबर 2023 में नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। 

• नवंबर में इंडोनेशिया द्वारा बाली में आयोजित पिछले जी20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपी गई थी। 

*5. नागालैंड का 60वां राज्य दिवस: 01 दिसंबर 2022* 

• नागालैंड ने 01 दिसंबर 2022 को अपना 60वां राज्य दिवस मनाया। 

• 1 दिसंबर 1963 को यह भारत संघ का 16वां राज्य बना। 

• नागालैंड के मुख्यमंत्री ने नागालैंड पुलिस की सहयोग परियोजना का शुभारंभ किया और नागालैंड पुलिस स्पेशल आपरेशन ग्रुप वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई। 

• 'प्रोजेक्ट सहयोग' नागालैंड इंडियन रिजर्व (आईआर) कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक चिकित्सा सहायता परियोजना है। 

*6. डीजी श्री वीएस पठानिया ने 30 नवंबर, 2022 को आईसीजी एयर स्टेशन, चेन्नई में 840 स्क्वाड़्न (सीजी) को कमीशन किया। “ 840 स्क्वाड्रन (सीजी) एक भारतीय तट रक्षक उन्नत हल्का हेलीकाप्टर (एएलएच) एमके ॥ स्क्वाड्न है। “ तटरक्षक क्षेत्र को और मजबूत करने के एक बड़े प्रयास में 840 स्क्‍्वाड्रन (सीजी) की कमीशनिंग की गई।* 

• 840 स्क्वाड्रन (सीजी) की कमीशनिंग इस बात का संकेत है कि देश हेलीकाप्टर निर्माण के क्षेत्र में तेजी से 
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। 

• यह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए भारतीय तटरक्षक बल की क्षमताओं में काफी वृद्धि करेगा। 

• कुल 16 एएलएच एमके ॥ हेलीकाप्टरों को चरणबद्ध तरीके से भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है। 

• इनमें से चार हेलीकाप्टर चेन्नई में तैनात किए गए हैं। 

• एएलएच एमके ॥ हेलीकाप्टर स्वदेशी रूप से हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित हैं। 

*7. "सुदर्शन प्रहार" अभ्यास राजस्थान में आयोजित किया गया।* 

• 29 नवंबर को राजस्थान के रेगिस्तान में भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा “सुदर्शन प्रहार" अभ्यास आयोजित किया गया। 

• इस दौरान सुरक्षा बलों के एकीकरण और नई युद्ध तकनीकों के अभ्यास के माध्यम से युद्ध शक्ति में तालमेल बढ़ाने पर ध्यान दिया गया। 

• 13 नवंबर से 3 दिसंबर तक देवलाली में भारत और सिंगापुर के बीच 'अग्नि वारियर' अभ्यास भी चल रहा है। 

• 21 नवंबर को भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों के बीच 'गरुड़ शक्ति' अभ्यास शुरू किया गया। 

• दिसंबर के मध्य में भारत और कजाकिस्तान के बीच 'काज़इंड' अभ्यास आयोजित किया जाएगा। 

*8. नागालैंड में 23वां हॉर्नबिल महोत्सव शुरू हुआ।* 

• दिसंबर को नागा विरासत गांव किसामा में 10 दिवसीय हॉर्नबिल महोत्सव 2022 शुरू हुआ। इसका आयोजन 10 दिसंबर तक किया जाएगा। 

• उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। 

• दस दिवसीय इस महोत्सव के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। 

• त्योहार का उद्देश्य नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित करना और उसकी रक्षा करना है। 

• हॉर्नबिल महोत्सव को नागालैंड में "त्योहारों के त्योहार" के रूप में भी जाना जाता है। 

• इसका नाम भारतीय हॉर्नबिल वन पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो नागा जनजातियों के लोकगीतों में प्रदर्शित है। 

• किसामा में कुल 132 स्टाल लगाए गए हैं, जिनमें से 100 स्टाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों द्वारा और 32 अस्थायी स्टाल लगाए गए हैं। 

• इसके अलावा, इस 10 दिवसीय उत्सव में दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, हॉर्नबिल संगीत समारोह, फोटो उत्सव, हार्टिसस्केप आदि जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। 

•नागालैंड में मनाए जाने वाले अन्य त्यौहारों में सेकेरनी, त्सुखनेय, एओलीनग, नाकन्यूलेम आदि हैं। 

*9. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 'स्टेट ऑफ ग्लोबल वाटर रिसोर्सेज 2021” रिपोर्ट जारी की।* 

•स्टेट आफ ग्लोबल वाटर रिसोर्सेज 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 3.6 बिलियन लोग प्रति वर्ष कम से कम एक महीने के लिए अपर्याप्त जल पहुंच का सामना कर रहे हैं। 

•2050 तक इस संख्या के 5 अरब से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में जलवायु, पर्यावरण और सामाजिक परिवर्तन के प्रभावों का आकलन किया गया है। 

•रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और 2021 में ला नीना के कारण दुनिया के बड़े हिस्से में सामान्य से अधिक शुष्क स्थिति दर्ज की गई है। 

• 2001 और 2018 के बीच, लगभग 74% प्राकृतिक आपदाएं पानी से संबंधित थीं। 

•सीओपी 27 में, सरकारों से अनुकूलन प्रयासों में पानी को और एकीकृत करने का आग्रह किया गया। पहली बार, सीओपी परिणाम दस्तावेज़ में पानी का संदर्भ दिया गया है। 

• रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य ज्ञान के अंतर को कम करना है, जो खतरों की प्रारंभिक चेतावनियों तक सार्वभौमिक पहुंच प्राप्त करने में मदद करेगा। मर्द 

• बार बार सूखा, अत्यधिक बाढ़, अनियमित मौसमी वर्षा और ग्लेशियरों का पिघलना जल के माध्यम से 

*10. इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने भारत का पहला मछलियों का वैक्सीन विकसित करने के लिए केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (0176) के साथ हाथ मिलाया।* 

• यह वैक्सीन मीठे पानी की मछलियों को सामान्य जीवाणु रोगों से बचाएगा। 

•यह कॉलमनेरिस रोग और एडवर्डसिलोसिस के लिए निष्क्रिय जीवाणु टीकों के लिए प्रौद्योगिकी प्रदान करेगा। 

•मीठे पानी की मछलियों में दोनों रोग बहुत आम हैं और इन्हें सर्वव्यापी माना जाता है। 

• थिलेरिया वैक्सीन, 11/0+115+80 कॉम्बिनेशन वैक्सीन, और पोर्सिन सिस्टीसकोसिस वैक्सीन कुछ पशु चिकित्सा टीके हैं जिन्हें इंडियन इम्यूनोलाजिकल्स लिमिटेड (॥॥ ) ने दुनिया में सबसे पहले विकसित किया है। 

• आईसीएआर के तहत विभिन्न मास्स्यिकी संस्थानों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ, आईआईएल टीके और इम्युनोस्टिममुलेंट विकसित करने की योजना बना रहा है। 

• इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) भारतीय मछली किसानों के कृषि उत्पादन प्रणाली में आने वाली समस्याओं का समाधान विकसित करता है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

CLOSE ADVERTISEMENT