UPSSSC PET : PET अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी ख़बर, PET सर्टिफिकेट की मान्यता हो जाएगी खत्म


UPSSSC PET : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली ग्रुप ' सी'  की भर्ती के लिए पहले PET का आयोजन किया जाता है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन समाप्त हो गए हैं। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए परीक्षा के आयोजन की तिथि भी घोषित कर दी गई है। वहीं PET 2021 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली ग्रुप ' सी'  की भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा भी जल्द समाप्त होने वाली है। PET 2021 और PET 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हम यहां साझा कर रहे हैं ...

PET 2021 और 2022 के अभ्यर्थी कैसे कर सकते हैं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन (Know how to apply for main exam) -

आपको बता दें कि PET के परिणाम जारी होने के बाद एक साल तक प्रमाणपत्र की वैलिडिटी रहती है। दरअसल PET 2021 का रिजल्ट  28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। इस अनुसार PET 2021 में चयनित अभ्यर्थी 27 अक्टूबर 2022 तक ही आयोग की ओर से निकाली गईं भर्तियों के लिए मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगें। साथ ही 27 अक्टूबर 2022 के बाद आयोग की तरफ से जारी जो भी मुख्य परीक्षा होगी उसके लिए PET 2022 के चयनित अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

अब इस तिथि को होगा पीईटी 2022 का आयोजन (Now PET 2022 will be organized on this date) -

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी (PET) के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन अब 18 सितम्बर 2022 की बजाय 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 को किया जायेगा। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन किया है वे अभ्यर्थी परीक्षा की थी को लेकर जारी नोटिफिकेशन भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस प्रकार होगा समूह "ग" के लिए चयन (Know how will be selected for Group "C") -

उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों में खाली पड़े पदों ( समूह  "ग" के पदों ) को भरने के लिए PET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इन पदों को भरने के लिए पहले PET परीक्षा का आयोजन होगा, इसमें चयनित हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता और स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रकार से दो बार परीक्षा का आयोजन होगा।  साथ ही अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होना व उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

CLOSE ADVERTISEMENT