Allahabad University Admission 2022 : RTMM काॅलेज की काउंसलिंग नोटिस जारी, देखें पूरी प्रक्रिया


Allahabad University Admission 2022 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय CUET UG, PG, IPS, LAW सभी कोर्सेज के प्रवेश परीक्षाओ के बाद परिणाम जारी किए जा चुके है। मेन कैंपस इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कयी विभागों के कटऑफ भी जारी किए थे लेकिन पुन: इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस ने ऑनलाइन प्रवेश लेने का निर्णय लिया लिहाजा मेन कैंपस की काउंसलिंग प्रकिया स्थगित कर दिया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक काॅलेज स्वयं अपनी प्रकिया अपनाने को स्वतंत्र है। CUET UG परिणाम अभी विश्वविद्यालय को प्राप्त नही हुए है। लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने PG, IPS, LAW के परिणाम को 21 सितंबर को ही अपने सभी संगठक काॅलेजेज को भेज दिया है जिससे वह अपनी काउंसलिंग प्रकिया शुरू कर सके। इसी बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक महिला काॅलेज राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय ने अपने यहाँ CUET UG व PG की काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी की है। आइए जानते है पूरी प्रकिया, सीट्स व फीस :

RTMM काॅलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सूचना -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संगठक महिला महाविद्यालय है राजर्षि टंडन गर्ल्स काॅलेज, ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का हिस्सा नही है राजर्षि टंडन गर्ल्स काॅलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संगठक काॅलेज है जो कि मालवीय नगर प्रयागराज में स्थित है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इस संगठक काॅलेज में BA, BCOM, MA HINDI व MA POLITICAL SCIENCE कोर्सेज उपलब्ध है। बताते चले कि MA HINDI और MA POLITICAL SCIENCE में नाॅनस्ब्जेक्ट सीट्स भी उपलब्ध है।

RTMM काॅलेज में कितनी सीट्स -

MA HINDI : 63 सीट्स 

MA POLITICAL SCIENCE : 63 सीट्स 

Bachelors of Arts (BA) : 560 

Bachelors of Commerce (BCOM) : 150

RTMM काॅलेज में कितनी फीस -

बताते चले कि चूँकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि हुयी है, जिसके चलते अभी तक काॅलेजेज की स्पष्ट फीस स्ट्रक्चर नहीं आ पायी है। लेकिन यहाँ संभावित फीस हम आपको बता रहे है। साथ ही पिछले वर्ष तक का भी फीस हम बता रहे।

2022 से पहले RTMM फीस स्ट्रक्चर -

BA : 1274 + 150 (अगर प्रैक्टिकल विषय हो) एक साल के लिए 

BCOM : 10 हजार एक साल के लिए

MA HINDI : 4600 एक साल के लिए

MA POL. SCIENCE : 4600 एकसाल के लिए 

संभावित 2022 की फीस स्ट्रक्चर अगर बढी हुयी लागू होती है तो -

BA : 4500 एक साल

BCOM : 14 हजार एक साल

MA HINDI : 6 हजार एक साल

MA POL. SCIENCE : 6 हजार एक साल

कब से और कैसे करे आवेदन -

RTMM काॅलेज के प्राचार्य डाॅ रंजना त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन के काउंसलिंग नोटिफिकेशन जार की जा चुकी है। इन कोर्सेज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओ में शामिल छात्राएँ उपलब्ध कोर्सेज के लिए सीमित सीटों पर अपना नामांकन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 26 सितंबर 2022 से काॅलेज के कार्य दिवसो पर कार्यालय में संपर्क कर सकती है। बताते चले कि BA फार्म शुल्क 200, BCOM फार्म शुल्क 500 और MA फार्म शुल्क 500 रूपये निर्धारित है। 

फार्म लेने के बाद आप फार्म भरिए, संबंधित दस्तावेज व फीस जमा करिए और सीधे आपका नामांकन सुनिश्चित हो जाएगा।

बाकी हर छोटी बडी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए है तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडिए जिसका लिंक नीचे हरे पट्टे में दिया गया है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD