Allahabad University Admission 2022 : JT काॅलेज की काउंसलिंग नोटिस जारी, देखें पूरी प्रवेश प्रकिया


Allahabad University Admission 2022 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय CUET UG, PG, IPS, LAW सभी कोर्सेज के प्रवेश परीक्षाओ के बाद परिणाम जारी किए जा चुके है। मेन कैंपस इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कयी विभागों के कटऑफ भी जारी किए थे लेकिन पुन: इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस ने ऑनलाइन प्रवेश लेने का निर्णय लिया लिहाजा मेन कैंपस की काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दिया गया है। दिनांक 28 सितंबर 2022 को इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस ऑनलाइन प्रवेश की ट्रायल प्रकिया होनी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक काॅलेज स्वयं अपनी प्रक्रिया अपनाने को स्वतंत्र है। CUET UG परिणाम अभी विश्वविद्यालय को प्राप्त नही हुए है। आज दिनांक 27 सितंबर 2022 को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक महिला जगत तारण गर्ल्स काॅलेज ने अपने यहाँ PG प्रवेश की काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी की है। आइए जानते है पूरी प्रक्रिया, सीट्स व फीस...

JT काॅलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सूचना -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संघटक महिला महाविद्यालय है जगत तारण गर्ल्स काॅलेज। जगत तारण गर्ल्स काॅलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संघटक काॅलेज है जो कि जार्ज टाउन, प्रयागराज में स्थित है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इस संगठक काॅलेज में BA, BCOM, MA HINDI, MA SANSKRIT, MA GEOGRAPHY & MA ECONOMICS कोर्सेज उपलब्ध है। बताते चले कि MA HINDI और MA ECONOMICS में नाॅनस्ब्जेक्ट सीट्स भी उपलब्ध है।

JT काॅलेज में कितनी सीट्स -

MA HINDI : 50 सीट्स 

MA SANSKRIT : 62 सीट्स 

MA ECONOMICS : 50 सीट्स 

MA GEOGRAPHY : 50 सीट्स 

Bachelors of Arts (BA) : 1456 सीट्स 

Bachelors of Commerce (BCOM) : 145 सीट्स

JT काॅलेज की फीस स्ट्रक्चर -

बताते चले कि चूँकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि हुयी है, जिसके चलते अभी तक काॅलेजेज की स्पष्ट फीस स्ट्रक्चर नहीं आ पायी है। लेकिन यहाँ संभावित फीस हम आपको बता रहे है। साथ ही पिछले वर्ष तक का भी फीस हम बता रहे।

JT काॅलेज 2022 के पूर्व फीस स्ट्रक्चर -

BA : 1100 एक साल

BCOM : 19000 एक साल

MA HINDI : 8000 एक साल

MA SANSKRIT : 8000 एक साल

MA ECONOMICS : 8000 एक साल

MA GEOGRAPHY : 11000 एक साल


JT काॅलेज 2022 की फीस स्ट्रक्चर -

BA : 4500 एक साल (संभावित)

BCOM : 21000 एक साल (संभावित)

MA HINDI : 8000 एक साल

MA SANSKRIT : 8000 एक साल

MA ECONOMICS : 8000 एक साल

MA GEOGRAPHY : 11000 एक साल

कब से और कैसे करे आवेदन -

प्राचार्या जगत तारन गर्ल्स पी.जी. कालेज के सूचना के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा PG 2022 में सम्मिलित सभी छात्राएं जो हिन्दी, संस्कृत, अर्थशास्त्र एवं भूगोल विषय में MA में प्रवेश लेना चाहती हैं, वह महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल https://admissions.jtgdc.ac.in/ पर दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से ऑनलाइन फार्म भरकर, एवं फार्म का प्रिन्टआउट लेकर समस्त संलग्नकों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लगाकर अपने मूल प्रमाणपत्रों एवं मूल टीसी. एक रंगीन स्वनामांकित फोटोग्राफ एवं निर्धारित शुल्क का बैंक ड्राफ्ट जो कि प्राचार्या जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज, प्रयागराज के पक्ष में देय हो के साथ महाविद्यालय में से 10.00 AM से 1.00 PM बजे तक सम्पर्क करे। प्राचार्य ने अधिक जानकारी के लिए छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट jtgdc.ac.in को देखने की भी सलाह दी है और वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क सूत्रों की मदद ली जा सकती है। 

बताते चलें कि ऑनलाइन आवेदन के लिए जगत तारण गर्ल्स काॅलेज में कोई शुल्क लागू नहीं है। ज्ञात हो कि JT काॅलेज में CUET UG प्रवेश की कोई नोटिफिकेशन अभी नहीं आयी है।

बाकी हर छोटी बडी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए है तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडिए जिसका लिंक नीचे हरे पट्टे में दिया गया है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

CLOSE ADVERTISEMENT