MS Dhoni Birthday : महेंद्र सिंह धोनी का आज है जन्मदिन, जानिए धोनी की वो उपलब्धियां जो किसी के बस की बात न थीं


MS Dhoni Birthday : आज भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 41वाँ जन्मदिन है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में अपना 41वाँ जन्मदिन मनाया। महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके फैंस ने उनके लंबे और सुखद जीवन की कामना की है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का वो नाम है जो हमेशा ही सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। आइये आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी में क्या था खास जो उन्हें बनाता है सबसे अलग और सबसे खास...

हर फॉरमेट में ICC रैंकिंग चैंपियन बनाया -

क्रिकेट के हर फॉरमेट में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को टॉप पर ले जाने का काम किया था। ICC की टेस्ट , वनडे और टी-ट्वेंटी सभी रैंकिंग्स में धोनी ने भारत को शीर्ष पर ले जाने का कारनामा किया था। विराट कोहली भी उनसे ज्यादा दूर नही लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का ICC के सभी इवेंट्स पर भी हमेशा दबदबा रहा।

ICC की हर ट्रॉफी महेद्र सिंह धोनी ने जितायी -

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए वो कारनामा किया है जो आजतक किसी ने नही किया। महेंद्र सिंह धोनी ने ICC की हर ट्रॉफी भारत को दिलाई। T20 World Cup , 50 Over World Cup सहित ICC Champions Tropy भी भारत को महेंद्र सिंह धोनी ने दिलाई। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय कप्तान हैं।

धोनी के जन्मदिन पर देखिए यह खास वीडियो -



Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD