CTET 2022 : सीटेट एग्जाम के लिए खास नोटिस जारी, जानिए CTET Exam को लेकर क्या है खास बातें


CTET 2022 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET एग्जाम को लेकर अब चर्चाएं तेज़ हो गयी हैं। देशभर के लाखों अभ्यर्थी CTET Exam 2022 के आयोजन को लेकर इन्तज़ार और तैयारी में जुटे हैं। देशभर के अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है जिसमें परीक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। आइये आपको बताते हैं क्या है इस नोटिस में और क्या है परीक्षा को लेकर ताज़ा अपडेट।

कब आयोजित होगा CTET 2022 Exam -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) CTET 2022 Exam दिसम्बर महीने में आयोजित करेगा। देशभर में सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2022) CBSE की नोटिस के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड उम्मीदवार के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा। फिलहाल तिथियों को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नही बताई गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

CTET Admit Card पर क्या है अपडेट -

उम्मीदवार सीधे CTET की वेबसाइट पर जाकर ऑफिसियल नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है यह सब उपलब्ध है CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर। उम्मीदवारों के लिए CTET Admit Card 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर भी जल्द ही उपलब्ध होगा और उम्मीदवार इसे ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

समझिये क्या होगा आवेदन शुल्क -

पेपर I या II के लिए सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है और पेपर I और II दोनों के लिए एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए ₹1200 है। दिव्यांग व्यक्ति, पेपर I या पेपर II के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है और दोनों पेपर I और II के लिए ₹600 है। उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD