
MOTOROLA E32S : मोटोरोला इंडिया ने नए फोन Moto E32s को भारत में फिलहाल लॉन्च कर दिया है जिसका Motorola फैन्स बेहद बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। Moto E32s एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है जो बेहद ही बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इसके अलावा Moto E32s में तीन Rear Cameras भी हैं जो इसे और भी तगड़ा फ़ोन बनाते हैं। Moto E32s में मीडियाटेक Helio G37 का प्रोसेसर है और साथ जी Android 12 दिया गया है जो अन्य फ़ोन्स की तुलना में काफी एडवांस्ड है। कंपनी ने गारंटी के साथ कहा है कि Moto E32s को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा जो इसके यूज़र्स को कई तरह को चिंताओं से मुक्ति दिलाएगा। आपको बता दें कि Motorola को भारतीय बाजारों में Vivo , Oppo , Xiaomi, Samsung जैसे कंपनियों से खासी टक्कर मिल रही है।
क्या है इस तगड़े फ़ोन Moto E32s की कीमत -
Moto E32s की कीमत ₹8,999 है हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है और इसमें उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। इसके साथ ही अलग अलग पोर्टल्स पर अलग अलग ऑफर्स भी मिल रहे हैं। ₹8999 कीमत में 3GB RAM के साथ 32GB की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एक और वैरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में भी उपलब्ध है जिसकी कीमत ₹9999 Motorola द्वारा निर्धारित की गई है। Moto E32s को मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर में 6 जून 2022 से Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
आइये जानते हैं Moto E32s की स्पेसिफिकेशन्स -
Moto E32s में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX मिलेगा जो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वैसे इस मूल्य में 90Hz की स्क्रीन काफी कम देखने को मिलती है। इस फ़ोन में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 3GB RAM 32 GB Storage और 4GB RAM 64GB Storage मिलेगी।
Moto E32s के Camera की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 16MP का है। दूसरा लेंस 2MP का Macro और तीसरा लेंस 2MP का Depth Sensor है। सेल्फी के लिए Moto E32s में 16MP फ्रंट कैमरा है जो काफी अच्छी फोटोज लेता है। Moto E32s में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फ़ोन के सबसे जरूरी फीचर Battery को लेकर बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी है। 5000mAh बैटरी एक अच्छी बैटरी मानी जाती है जो इस कीमत में कम ही मिलती है।
कुलमिलाकर लेना चाहिए या नही -
देखिए अगर कुल मिलाकर इस फ़ोन Motorola E32s को लेने की बात की जाए तो हमारी Tech Team आप को यही सलाह देगी कि इस प्राइस रेंज में यह एक अच्छा Smartphone है और आप इस फोन के लिए निश्चित रूप से जा सकते हैं। हालांकि इस प्राइस रेंज में और कंपनियों के फोन भी उपलब्ध हैं लेकिन Motorola अपने साथ कुछ खास चीजें लेकर आती है जो अन्य ब्रांड नहीं दे पाते हैं। फोन की बैटरी बेहतर है डिस्प्ले बेहतर है और कैमरा भी बेहतर है तो निश्चित रूप से आप इस फोन को खरीद सकते हैं आपको कोई भी समस्या नहीं आने वाली है। इस फोन को आप आने वाले 6 जून 2022 से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर और अन्य स्टोर्स पर खरीद पाएंगे।