ONLINE EXAM : इलाहाबाद विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष परीक्षा मैनुअल, समझिए एग्जाम देने की पूरी प्रक्रिया


Allahabad University Online Exam : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघठक काॅलेजेज में अंतिम वर्ष यानी सत्र 2019-2022 की परीक्षाएँ 7 जून 2022 से शुरू हो रही। ऑनलाइन संचालित किए जा रहे इन परीक्षाओं के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने मैनुअल जारी किया है। आइए समझते है इसे एकदम आसान भाषा में...

1. परीक्षाओं के लिए मोबाइल, कंप्यूटर, नेटवर्क हर चीजों की व्यवस्था छात्र-छात्राओ को स्वयं करना है।

2. परीक्षाएँ दो सिफ्ट में होगी पहला सुबह 9 बजे से दूसरा दोपहर 2 बजे से। परीक्षाओ के तय समय से आधे घंटे पहले से आप लाॅगिन कर सकेंगे।

3. परीक्षाएँ MCQ पैटर्न के होंगे और सभी सवाल एक नंबर के होंगे।

4. किसी प्रकार का कोई निगेटिव मार्किंग नही होगा।

5. आपसे उतने ही सवाल पूछे जाएँगे जितने नंबर का आपका पेपर होता है। 

6. आपसे जितने सवाल पूछे जाएँगे उसका दोगुना समय आपको मिलेगा। यानी प्रति सवाल दो मिनट। किसी पेपर को 3 घंटे के बाहर नही कराया जाएगा।

7. एक सवाल के लिए आपको 4 विकल्प मिलेंगे।

8. परीक्षा के दिन आपको https://onlineauexam.com खोलना है और अपना राॅल नंबर व इनराॅलमेंट नंबर डालकर लाॅगिन करना है।

9. लाॅगिन करने पर आपकी प्रोफाइल, विषय, परीक्षा इस प्रकार की जानकारी दिखायी जाएगी। उसे जाँच कर आप NEXT कर आगे बढ़ेंगे। इस बात का विषेश ध्यान रखिएगा कि SCREEN पर जो भी जानकारी दिखाए आन अपने विवेकङ का भी प्रयोग जरूर करे।

 - आगे आपको गाइडलाइंस भी उपलब्ध होगा जिसे आप एक नजर देख सकते है। फिर चेक बाक्स में टिक कर। START EXAM कर सकेंगे।

- आगे आपके सवाल होंगे, प्रवेश परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह आप जवाब दे सकेंगे।

- परीक्षा खत्म होने से पहले आप अपना जवाब एडिट भी कर सकेंगे।

10. पेपर में Previous/Next कर सवाल आगे पीछे कर सकते है। ज्यादा आगे पीछे करने के लिए आप Question Pallete का प्रयोग करे जहाँ सवाल पर दबाकर आप उस सवाल पर पहुंच सकते है।

11. जवाब देते समय ध्यान रखे कि आपके सही से गोला टिक किया है और SAVE किया है। प्रश्नपत्र में चार रंग के जवाब होंगे Answered (हरा), Answered Flagged (हरा और काला), Not Answered (पीला), Not Answered Flagged (लाल काला).

12. वही जवाब मान्य होगा जो Answered और Answered Flagged होगा। अर्थात Sreen पर उस जवाब में हरा रंग शामिल होगा।

13. परीक्षा शुरूआत के 30 मिनट बाद से कभी भी आप परीक्षा पूर्ण कर सकते हैं।

- अगर तय समय के अंदर पेपर आप जमा नही करेंगे तो पेपर खुद समय खत्म होने पर जमा हो जाएगा। आपका Answered और Answered Flagged सवाल खुद जमा हो जाएगा पर परीक्षा सफल मानी जाएगी।

14. Future Reference के लिए आप Screenshot या Photo ले तो अच्छा रहेगा। न ले पाए तो कोई जरूरी नही पर भविष्य मे किसी क्लेम के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD