
UP LEKHPAL BHARTI : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है और इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके लाखों अभ्यर्थियों में एग्जाम को लेकर तमाम प्रकार की चिंताएं भी हैं। अभ्यर्थियों के बीच सबसे चर्चित चर्चा अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्टिंग को लेकर है जिसे लेकर काफी लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए वह अभ्यर्थी ही पात्रता साबित करते हैं जिन्होंने यूपीएसएसएससी की PET परीक्षा में हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि भी घोषित की जा चुकी है और वह तिथि है 19 जून 2022 अब अभ्यर्थियों को इंतजार है परीक्षा आयोजन का और उससे पहले शॉर्टलिस्टिंग का। फिलहाल यूपीएसएसएससी ने अभ्यर्थियों के इस इंतजार को खत्म कर दिया है और एक बड़ी अपडेट अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्टिंग को लेकर आ रही है जिसे हम नीचे साझा कर रहे हैं।
शॉर्टलस्टिंग के लिए जारी हुई आधिकारिक सूचना -
लंबे समय से अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है और आयोग ने शॉर्टलिस्टिंग को लेकर सूचना जारी कर दी है। यह सूचना यूपीएसएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई है और सूचना का कुल मिलाकर अगर मतलब समझें तो वह यह है कि कितना अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। एक तरह से अगर समझा जाए तो यह शॉर्टलिस्टिंग को लेकर ही अपडेट है लेकिन इसकी भाषा बदली हुई है इसलिए इसे एक अलग तरह से समझा जा रहा है।
अभ्यर्थी हैं सकते हैं अपनी पात्रता -
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए शॉर्टलिस्टिंग को लेकर जो सूचना जारी हुई है उसमें एक लिंक भी दिया गया है जिस पर कैंडिडेट यानी अभ्यर्थी अपनी पात्रता को जांच सकते हैं जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह आगामी मेंस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं या नहीं। यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन एरिया में साझा किए गए इस लिंक पर क्लिक करके आप अपने पंजीकरण क्रमांक और अन्य जानकारियां डालकर यह जान पाएंगे कि आप मेंस परीक्षा के लिए क्वालीफाई करते हैं या नहीं। नीचे हम आपकी सुविधा के लिए वह लिंक साझा कर रहे हैं जिस पर क्लिक करके आप उस पेज पर पहुंच सकते हैं और अपनी जानकारियां डालकर अपनी पात्रता जान सकते हैं।
पात्रता के लिए केवल एक ही माध्यम -
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए मेंस एग्जाम के लिए आप पात्र है या नहीं यह केवल आप आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ही जान सकते हैं। तमाम पोर्टल्स भ्रामक खबरें फैला रहे हैं और लोगों को इस तरह की खबरें दे रहे हैं हम कि इतना परसेंट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता जांचने के लिए जो लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करके अपनी जानकारियां डालने के पश्चात अगर आप पात्रता सिद्ध करते हैं तब सही है लेकिन अगर आप पात्रता साबित नहीं करते हैं तो किसी भी तरह से आप पात्र नहीं माने जाएंगे।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
यूपी लेखपाल मेंस पात्रता जाँच : लिंक
