यूपी लेखपाल : निर्धारित हो गई शॉर्टलिस्टिंग की कटऑफ लेकिन कुछ बातें अभी अस्पष्ट, जानिए क्या है जरूरी बात

UP LEKHPAL BHARTI : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है और इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके लाखों अभ्यर्थियों में एग्जाम को लेकर तमाम प्रकार की चिंताएं भी हैं। अभ्यर्थियों के बीच सबसे चर्चित चर्चा अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्टिंग को लेकर है जिसे लेकर काफी लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए वह अभ्यर्थी ही पात्रता साबित करते हैं जिन्होंने यूपीएसएसएससी की PET परीक्षा में हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि भी घोषित की जा चुकी है और वह तिथि है 19 जून 2022 अब अभ्यर्थियों को इंतजार है परीक्षा आयोजन का और उससे पहले शॉर्टलिस्टिंग का। फिलहाल यूपीएसएसएससी ने अभ्यर्थियों के इस इंतजार को खत्म कर दिया है और एक बड़ी अपडेट अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्टिंग को लेकर आ रही है जिसे हम नीचे साझा कर रहे हैं।

क्या है क्वालीफाइंग कटऑफ -

यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने पीईटी के स्कोर के आधार प पर मुख्य परीक्षा के लिए 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर क्वालिफाइंग कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग की कटऑफ 62.96, एससी (SC) की 61.80, एसटी (ST) की 44.71, ओबीसी (OBC) की 62.96 और ईडब्ल्यूएस (EWS) की 62.96 रही है। भर्ती के लिए कुछ अन्य कोटे भी हैं जैसे सैनिक कोटा स्वतंत्रता सेनानी कोटा इत्यादि जिसके लिए भी कटऑफ जारी की गई है आप कटऑफ को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

जमा करनी होगी मेंस परीक्षा के लिए फीस -

जो भी अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए योग्य हैं उन्हें मुख्य परीक्षा का शुल्क भी जमा करना होगा तभी उनका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नही है जैसे ही इन बिंदुओं पर अपडेट आएगी हम आपतक तेज़ी से पहुँचाने का काम करेंगे।

हर महत्वपूर्ण अपडेट मिलेगी जानिए कैसे -

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD