यूपी लेखपाल भर्ती : UP LEKHPAL परीक्षा तिथि में बड़ा बदलाव, जानिए क्यों बदलेगी एग्जाम डेट


UP LEKHPAL BHARTI : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती को लेकर लाखों विद्यार्थियों में इस समय उत्साह नजर आ रहा है और इस बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद लगभग हर प्रतियोगी छात्र-छात्रा अब इंतजार कर रहे हैं कि इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित हों। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तमाम प्रतियोगी छात्र छात्राओं से यह वादा किया गया था कि लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti) का नोटिफिकेशन वह जल्द ही जारी करेंगे और उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वादे को निभाते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर अभ्यर्थियों में खासा इंतज़ार था और अब UPSSSC ने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी।

UPSSSC ने घोषित की है UP LEKHPAL परीक्षा की तिथि -

हाल ही में UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा सहित UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा आगामी 19 जून 2022 को पूर्ण रूप से आयोजित की जाएगी। आपको बताते चलें कि UP LEKHPAL भर्ती परीक्षा के लिए केवल PET परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही हिस्सा ले पाएंगे। एक और खास बात यह कि यह परीक्षा मुख्य परीक्षा मानी जाएगी क्यों कि UPSSSC PET परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा और प्रारंभिक परीक्षा उसे ही माना जाएगा।

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा नोटिफिकेशन -

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट ओर लेखपाल भर्ती परीक्षा सहित अन्य तमाम परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणा की गई है। शॉर्टलिस्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट अभी तक UPSSSC द्वारा साझा नही की गयी है। संभव है कि जल्द ही शॉर्टलिस्टिंग पर अपडेट साझा की जाए लेकिन यह भी संम्भव है कि सभी अभ्यर्थियों को PET के अंकों के आधार पर मेंस परीक्षा में शामिल होने के बाद सीधे चयनित किया जाए।

मेंस एग्जाम को लेकर किया जा सकता है बदलाव -

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि कुछ दिनों पूर्व यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई थी और यह 19 जून 2022 निर्धारित की गई है लेकिन अभ्यर्थियों के बीच इसे बदले जाने को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है। परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन हाल ही में हुई है शॉर्टलिस्टिंग को लेकर तिथियों में बदलाव किया जा सकता है क्योंकि अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए एक बार दोबारा फीस भरनी पड़ेगी। संभावना जताई जा रही है कि तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। अगर इस तरह की कोई सूचना आती है तो हम तत्काल आज तक खबरें पहुंचाने का काम करेंगे।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD