ब्रेकिंग : 07 जुलाई से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोमोटेड छात्रों की चलेंगी ऑफलाइन कक्षाँए, सब्जेक्ट अलाॅटमेंट का पुन: नोटिफिकेशन जारी


Allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय कुलसचिव ने द्वितीय वर्ष से तृतीय वर्ष मे प्रोमोटेड छात्र-छात्राओं के लिए एक नोटिफिकेशन दिनांक 20 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को 05 मई तक सब्जेक्ट अलाॅटमेंट पूर्ण करने की बात कही गयी थी और 04 जुलाई से क्लासेज चलने की सूचना दी गयी थी। लेकिन अब इस नोटिफिकेशन में बदलाव किया गया है। प्रक्रिया के साथ-साथ तारीखों में भी बदलाव हुआ है। आइये देखते हैं क्या नोटिफिकेशन की अपडेट।

07 जुलाई 2022 से ऑफलाइन क्लासेज -

कुलसचिव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लेटर नंबर 05/R/968/2022 के अनुसार थर्ड इयर की क्लासेज दिनांक 04 जुलाई 2022 से संचालित होनी थी। लेकिन कुलसचिव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ही लेटर नंबर 05/R/1039/2022 के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय का समर ब्रेक 01 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक है। अत: अब क्लासेज 04 जुलाई की बजाय 07 जुलाई से खुलेंगे। ज्ञात हो कि अब कक्षाओं का पूरी तरह से संचालन ऑफलाइन माध्यम से करायी जाएगी इस बात की भी जिक्र कुलसचिव ने जारी नोटिफिकेशन में किया है।

10 मई 2022 तक पूरा करना होगा सब्जेक्ट अलाॅटमेंट - 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार थर्ड इयर में जाने वाले छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन क्लासेज शुरू होने से पूर्व अपने विषय छोड़ने व अन्य संबंधित प्रकियाओं को पूर्ण करना होगा। छात्र-छात्राओं को इस प्रकिया के संबंधित विभागीय डीन ऑफिस में सब्जेक्ट अलाॅटमेंट फार्म, उससे संबंधित दस्तावेज के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड तथा प्रथम वर्ष का प्रोमोशन सर्टिफिकेट दिनांक 10 मई 2022 तक जमा करना होगा।

स्कोरकार्ड का मिला विकल्प -

कुलसचिव ने जारी नोटिफिकेशन 05/R/1032/2022 में बताया कि छात्र-छात्राओं को सब्जेक्ट अलाॅटमेंट के प्रकिया में अगर एडमिशन स्कोरकार्ड नही है तो ऐसे स्थिति में वह सब्जेक्ट कार्ड/एडमिशन कार्ड या कोई ऐसे दस्तावेज जिसपर प्रवेश परीक्षा का अंक लिखा हुआ है उसे जमा कर सकते है। साथ ही यह भी बताया कि अब द्वितीय वर्ष की प्रोमोशन सर्टिफिकेट देने की ज़रूरत नही है।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD