बिग ब्रेकिंग : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया छात्रनेता की हत्या का प्रयास, गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला

Allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहाँ छात्रनेता सत्यम कुशवाहा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर हत्या का प्रयास व माॅब लिंचिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक सत्यम कुशवाहा अपने साथियों के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचने के बाद मेडिकल के लिए जा रहे है। इस बात की जानकारी स्वयं सत्यम कुशवाहा ने दी।

प्रवेश बहाल के लिए कर रहे आंदोलन -

बताते चले कि छात्रनेता सत्यम कुशवाहा की गत दिनों दर्शनशास्त्र विभाग से परास्नातक प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व उनका कैंपस भी बैन कर दिया गया है। लगातार अपने प्रवेश बहाली के लिए अहिंसात्मक प्रदर्शन के क्रम में बूट पालिस का कार्यक्रम आज जारी था जिसमे हाथापायी की बात सामने आयी है।

मेरी हत्या करना चाहती है एयू प्रशासन -

हमारे टीम से बात करते हुए छात्रनेता सत्यम कुशवाहा ने बताया कि ए अपनी स्तरहीनता की सारी हदे पार कर रहे है। इन्होने हमारा कैंपस बैन किया, निलंबन किया और अब प्रवेश निरस्त कर हमे मानसिक प्रताड़ना दे रहे है। इसके एवज मे कहते है कि जो कि अनियमिततता हो रही है चुपचाप होने दो विरोध न करो। मै नही माना और अहिंसात्मक आंदोलन कर रहा तो उसी के आड मे ए मेरी जान लेने पर तुले है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्राॅक्टोरियल बोर्ड ने हमारे हत्या व माॅब लिंचिंग का प्रयास किया है।

चीफ प्राॅक्टर का मामले पर प्रतिकिया -

मामले पर चीफ प्राॅक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने हमारे टीम से बात करते हुए बताया कि छात्रनेता सत्यम का पहले से कैंपस बैन है, ऐसे मे वह दर्जनो लोगो के बीच मेरा पैक पकड रहे थे जिससे मै गिर जाउ या हो सकता था कि हमारे साथ मारपीट करे। ऐसे मे सुरक्षाधिकारी ने उन्हे हटाया, अब बात से तो हटाया नही जाएगा, पीछे किया गया बस। मामले को बस तूल दिया जा रहा।

मामले को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराज़गी भी देखी जा रही, मामले में जो भी अन्य अपडेट होगा हम आप तक प्रेषित करेंगे। बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए है तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडिए जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।

Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD