यूपी टीईटी परीक्षा : विभाग ने जारी किया फाइनल आंसर की, जानिए डाउनलोडबपूरी प्रक्रिया

UP TET EXAM 2021 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी परीक्षा (UP TET Exam) को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है और बीते 23 जनवरी 2022 को सकुशल संपन्न हुई इस परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों को अब परिणाम की प्रतीक्षा है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET Exam) को लेकर तमाम खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और ये खबरें अभ्यर्थियों के दिमाग में तमाम प्रकार की शंकाएं पैदा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी परीक्षा (UP TET Exam) एक विवादित परीक्षा के रूप में जानी जाती है क्योंकि यह परीक्षा नवंबर 2021 में ही होनी थी लेकिन इसका प्रश्न पत्र लीक होने के कारण इसे टाल दिया गया था और अब यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को पूरे प्रदेश भर में आयोजित हुई है और संपन्न हो गई है। इस परीक्षा को लेकर यूपीडीएलएड (UP D. EL. ED) की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी जिसको लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का मौका भी दिया गया था जिसकी अंतिम तिथि 01 फरवरी 2022 निर्धारित की गई थी। लाखों अभ्यर्थियों की नज़र अब UP TET परीक्षा के परिणामों पर टिकी है और इसी बीच UPTET परीक्षा की फाइनल आंसर की  (UPTET Final Answer Key) विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है। आइये जानते हैं पूरी उपडेट।


UPTET Final Answer Key जारी -

अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतज़ार है और इसी बीच UPDELED ने अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम की Answer Key जारी कर दी है। सभी अभ्यर्थी अपनी आंसर की UPDELED की वेबसाइट https://updeled.gov.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को UPDELED की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहाँ सूचनाओं के सेक्शन में इस नोटिफिकेशन को देखने का विकल्प मिलेगा।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD