
UP SCHOLARSHIP : स्कॉलरशिप विद्यार्थियों के जीवन का एक बड़ा ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर विद्यार्थी को आशा और अपेक्षा रहती है कि उसे स्कॉलरशिप मिले और यह स्कॉलरशिप उसे कई तरह से सहारा देने का कार्य करती है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार की स्कॉलरशिप भी लाखों विद्यार्थियों को सहारा देने का कार्य कर रही है लेकिन लाखों विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिन्हें इस स्कॉलरशिप का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। विद्यार्थियों द्वारा समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बावजूद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप नही मिल पाई है इसका रोष भी विद्यार्थियों में है।
स्कॉलरशिप के लिए होगा 17 अप्रैल को ट्विटर अभियान -
विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप न दिए जाने के कारण विद्यार्थियों का एक बड़ा हिस्सा ट्विटर पर ऑनलाइन अभियान चलाने जा रहा है जिसमें मुख्यरूप से Allahabad University Family संचालित करेगा। Allahabad University Family के साथ ही अनेक छात्र संगठन भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। अब अगर आप भी स्कॉलरशिप न मिलने के भुक्तभोगी हैं तो आप भी इस अभियान यानी कैंपेन का हिस्सा बन सकते हैं। यह अभियान Twitter पर 17 अप्रैल सुबह 11 बजे से चलाया जाएगा जिसे पूरी तरह से Allahabad University Family द्वारा Telegram Channel के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
इस अभियान को "उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप दो अभियान" का नाम दिया गया है और आपको बता दें कि निम्न ट्विटर हैंडल को मेंशन करते हुए 17 अप्रैल सुबह 11 बजे अपना ट्वीट करना है। जिन्हें मेंशन करना है वह @UPGovt @CMOfficeUP
@myogiadityanath @ChiefSecyUP @aldunifamily @dwivedeeankit
@myogioffice @brajeshpathakup हैं। साथ ही एक हैशटैग का इस्तेमाल भी करना है जो #YogiJiScholarshipDo है। आप ट्वीट में अपना संदेश लिख सकते हैं और स्कॉलरशिप के लिए अपील कर सकते हैं।
क्या है विद्यार्थियों का योगी जी को संदेश -
"योगी जी हमे बचा लो : छात्र-छात्राएँ आपकी तरफ आशाभरी निगाहों से देख रहे है, छात्र-छात्राओं को स्काॅलरशीप देने के बजाय संबंधित विभाग नया नया मैसेज दे रहा, कुछ छात्र-छात्राओ का कहना है कि उनको मैसेज आया है कि फंड ही खत्म। महाराज जी आम छात्र-छात्राओं का यह जीवन आधार है स्काॅलरशीप नही मिली तो उनकी पढाई बंद हो जाएगी। उधार माँग माँग कर बच्चों व परिजनों ने फीस भरा है। हमे बचा लिजिए महाराज जी।"
टेलीग्राम चैनल बनेगा आपका साथी -
विद्यार्थियों के हित के लिए कल चलाया जाने वाला अभियान हमारे टेलीग्राम चैनल से संचालित होगा और साथ ही विद्यार्थियों के लिए उनके काम की हर महत्वपूर्ण खबर भी हमारे टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध रहती है। अगर आप अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल से नही जुड़े हैं तो बिना देरी किये तत्काल हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक इस पोस्ट ले ठीक नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है।
