
National Testing Agency : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के Common Universities Entrance Test (CUET) अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओ के लिए आवेदन फार्म की तिथि आज यानी दिनांक 2 अप्रैल 2022 से शुरू करने को कहा था। शाम 5 बजे बताए गए वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in को सक्रिय भी कर दिया गया है, लेकिन आवेदन का फार्म खबर लिखे जाने तक 9.30 PM तक लाइव नही हुआ था, वेबसाइट पर Will be available soon दिखाया जा रहा। फार्म भरने से पहले एकबार आप पुन: सिलेबस पर एक नजर डाल लिजिए ताकी कोई गड़बड़ न हो।
CUET UG प्रवेश के चार भाग -
PART 1 A . 13 LANGUAGES
PART 1 B . 19 LANGUAGES
PART 2 . 27 DOMAIN SPECIFIC SUBJECTS
PART 3 . GENERAL TEST
क्या है PART 1 A की 13 LANGUAGES
1. तमिल, 2. तेलगु, 3. कन्नड, 4. मल्यालम, 5. मराठी, 6. गुजराती, 7. ओडिया, 8. बंगाली, 9. आसामी, 10. पंजाबी, 11. उर्दू, 12. अंग्रेजी और 13. हिंदी।
क्या है PART 1 B की 19 LANGUAGES -
1. फ्रेंच, 2. स्पैनिश, 3. जर्मन, 4. नेपाली, 5. पर्सियन, 6. इटेलियन, 7. अरेबिक, 8. सिंधी, 9. कश्मीरी, 10. कोंकनी, 11. बोडो, 12. डोगरी, 13. मैथिली, 14. मणिपुरी, 15. संथली, 16. तिब्बतन, 17. जापानीज, 18. रसियन और 19. चाइनिज।
क्या है PART 2 के 27 DOMAIN SUBJECTS -
1 . अकाउटैंसी/बुक किपिंग, 2. बाॅयोलाजी/बायोलाॅजिकल स्टडीज/ बायोटेक्नोलाॅजी/ बायोकेमीस्ट्री, 3. बिजनेस स्टडीज, 4. केमिस्ट्री, 5. कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस, 6. इकोनॉमिक/बिजनेस इकोनॉमिक्स, 7. इंजिनियरिंग ग्राफिक्स, 8. इन्टप्रेनरशिप, 9. जियोग्राफी/जियोलाॅजी, 10. हिस्ट्री, 11. होम साइंस, 12. नाॅलेज ट्रेडिशन & प्रैक्टिसेस ऑफ इंडिया, 13. लीगल स्टडीज, 14. इनवारेनमेंटल साइंस, 15. मैथ्स, 16. फिजिकल एजुकेशन/NCC/योगा, 17. फिजिक्स, 18. पाॅलिटिकल साइंस, 19. साइकोलाॅजी, 20. सोस्योलाॅजी, 21. टीचिंग एप्टिट्यूड, 22. एग्रीकल्चर, 23. माॅस मीडिया/माॅस कम्यूनिकेशन, 24. एन्थ्रोपोलाॅजी, 25. फाइन आर्ट्स/विजुअल आर्ट्स (स्कल्पचर/पेटिंग)/ कमर्शियल आर्ट्स, 26. परफार्मिंग आर्ट्स (डांस- कथक, भरतनाट्यम, ओडिशी, कथकली, कुचीपुडी, मनीपुरी -- ड्रामा - थियेटर -- म्यूजिक जनरल - हिंदुस्तानी, कर्नेटिक, रविन्द्र संगीत, परकसन, नाॅन परकसन), 27. संस्कृत (सभी शास्त्री के लिए 3 वर्षीय/4 वर्षीय आनर्स : बी.ए/बी.ए ऑनर्स के समानांतर) शास्त्री इन वेद, पुरोहित कर्मकांड, धर्मशास्त्र, प्राचीन व्याकरण, नव्य व्याकरण, फलित ज्योतिष, सिद्धांत ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, साहित्य, पुरानेतिहास, प्राकृत भाषा, प्राचीन न्याय वैभेषिक, सांख्य योग, न्याय दर्शन, मिमांसा, अद्वैत वेदांता, विशिष्टाद्वैत वेदांता, सर्वदर्शन।
छात्र-छात्राओं के लिए कितने चयन का विकल्प होगा उपलब्ध -
1 . भाग 1 A के 13 भाषाओं में एक भाषा लेने का छात्र-छात्राओ को विकल्प मिलेगा।
2 . भाग 1 B के 19 भाषाओ में से छात्र-छात्राएँ अधिकतम दो भाषाओ का पेपर दे सकते है।
3 . भाग 2 के 27 डोमन सब्जेक्ट में छात्र-छात्राओ को अधिकतम 6 डोमन सब्जेक्ट के विषयों में पेपर देने का मौका मिलेगा।
4 . विषय चयन के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों में उपलब्धता व अपने रूची का भी ख्याल रखना है।
क्या होगा परीक्षा का मोड, पैटर्न व मीडियम
Common Universities Entrance Test (CUET) के अंतर्गत होने वाले परीक्षाओ को CBT मोड यानी Computer Based Test कराया जाएगा। सवालों के प्रारूप MCQ यानी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षाओ का माध्यम 13 भाषाओं में प्रस्तावित है जिसमे हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ तमिल, तेलगु, कन्नड, मल्यालम, मराठी, गुजराती, उडिया, बंगाली, आसामी, पंजाबी और उर्दू शामिल है।
कहाँ से पूछे जाएँगे प्रश्न -
UG एडमिशन के लिए CUET के अंतर्गत देश भर के छात्र-छात्राओ को एक मानक पर लाया गया है और इसके लिए NCERT को स्टैंडर्ड रूप से माना गया है। सवाल संबंधित विषयों के कक्षा बारहवीं NCERT के सवाल पूछे जाएँगे। भाषा सेक्शन में Reading Comprehension आधारित सवाल होंगे। General Test के अंतर्गत General Knowledge, Current Affairs, Mental Ability, Numberical Ability, Mathematical/Logical/Analytical Reasoning के सवाल पूछे जाएँगे।
बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। अगर आप पहली बार वेबसाइट पर आए है तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टे में दिया गया है।