
National Testing Agency : Common Universities Entrance Test 2022 यानी CUET 2022 के लिए National Testing Agency ने आज आवेदन के लिए प्रकिया शुरू कर दी है। आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 देर रात ही वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध हो गया और ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। बताते चले कि देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET फार्म के अंतर्गत होगा जिसकी परीक्षा NTA द्वारा ली जा रही है और उसी फार्म के संदर्भ में हम बात कर रहे है। UG कोर्सेज के लिए अब अलग अलग विश्वविद्यालय में फार्म नही डालना है। अब इसी एक फार्म से परीक्षा होगी और यही स्कोर सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया जाएगा।
06 अप्रैल 2022 से आवेदन शुरू -
National Testing Agency द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CUET 2022 के लिए आवेदन 6 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है जिसकी अंतिम तिथि 6 मई 2022 (5 PM) तक है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 मई 2022 (11.50 PM) तक है।
क्या है कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क -
GENERAL : ₹650
EWS/OBC : ₹600
SC/ST/PWD/3rd Gender : ₹550
For Centre Outside India : ₹3000
ऐसे और यहाँ से करें आवेदन -
1. आवेदन के लिए आप https://cuet.samarth.ac.in वेबसाइट पर जाए।
2. आवेदन से पूर्व आप संबंधित विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन बुलेटिन जरूर पढ ले।
3. आवेदन करते समय सही EMAIL एड्रेस व MOBILE नंबर का उपयोग करे।
4. किसी प्रकार की सहायता के लिए आप cuet-ug@nta.ac.in पर आप इमेल कर सकते है या +91-11-40759000 पर काॅल कर सकते है।
बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
