बिग ब्रेकिंग : इलाहाबाद विश्वविद्यालय UG प्रवेश कोर्सेज से LLB, BEd फिर बाहर, CUET के अंतर्गत सिर्फ इन कोर्सेज में एयू देगा अवसर


Allahabad University Admission : देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने Common Universities Entrance Test (CUET) अनिवार्य कर दिया है। परीक्षाओ की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने National Testing Agency (NTA) को दी है। छात्र-छात्राओ के मन में लगातार सवाल थे कि आखिर UG कोर्सेज के अंतर्गत क्या क्या कोर्सेज विश्वविद्यालयें दे रही। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश समिति ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी है आइए जानते है अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओ के अंतर्गत इलाहाबाद विश्वविद्यालय किन किन कोर्सेज में अवसर देगा 

6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन -

अब देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में UG प्रवेश के लिए सिर्फ एक फार्म भरने होंगे। UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओ को CUET के अंतर्गत ENTRANCE फार्म 6 अप्रैल 2022 से शुरू हो जाएँगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2022 होगी। National Testing Agency द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार फार्म 2 अप्रैल 2022 को ही उपलब्ध हो गए है लेकिन आवेदन 6 अप्रैल 2022 से लेने शुरू होंगे।

LLB, BED UG एयू कोर्सेज से फिर बाहर -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज अपने स्पष्टता में बताया कि LLB, BED को अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के सूचि से बाहर किया गया है। ज्ञात हो कि LLB व BEd सामान्य ग्रेजुएशन कोर्सेज नही है चूँकि इन दोनो कोर्सेज में ग्रेजुएशन डिग्री के बाद दाखिला होता है। बाकी विस्तृत जानकारी इसपर बाद में दी जाएगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंतर्गत UG कोर्सेज -

1 . Bachelors In Arts (BA)

2 . Bachelors In Commerce (BCOM)

3 . Bachelors In Science (Mathematics)

4 . Bachelors In Science (Biology)

5 . Bachelors In Science (Home Science)

6 . Bachelors In Performing Arts (BPA)

7 . Bachelors In Fine Arts (BFA)

8 . Bachelors In Arts + Legislative Law (BALLB)

9 . Bachelor of Computer Applications (BCA)

10 . B.Voc. Food Processing and Technology

11 . B.A. in Media Studies

12 . B. Voc in Media Production

13 . B.A. in Fashion Design and Technology

14 . Food & Technology Programme (5 Yrs.

15 . Data Science (BCA+MCA 5 Yrs)

16 . BVoC In Software Development  

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टे में दिया गया है।
Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD