UPTET EXAM RESULT : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी परीक्षा (UP TET Exam) को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है और बीते 23 जनवरी 2022 को सकुशल संपन्न हुई इस परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों को अब परिणाम की प्रतीक्षा है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET Exam) को लेकर तमाम खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और ये खबरें अभ्यर्थियों के दिमाग में तमाम प्रकार की शंकाएं पैदा कर रही हैं। इस परीक्षा को लेकर यूपी डीएलएड (UP DELED) की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी जिसको लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का मौका भी दिया गया था जिसकी अंतिम तिथि 01 फरवरी 2022 निर्धारित की गई थी। लाखों अभ्यर्थियों की नज़र अब UP TET परीक्षा के परिणामों पर टिकी है और अब अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट आ रही है।
UPTET रिजल्ट जारी किए जाने की खबरें -
पिछले 24 घंटों से UPTET EXAM के रिजल्ट जारी किए जाने की खबरें चल रही हैं और तमाम मीडिया पोर्टल्स इस तरह की खबरें चला रहे हैं कि UPTET का रिजल्ट जारी कर दिया गया है लेकिन सर्वर में समस्या के कारण अभ्यर्थियों को रिजल्ट दिखाई नही दे रहा। इस तरह की खबरें अभ्यर्थियों में तेज़ी से वायरल हो रही है और उन्हें परेशान कर रही हैं। सबसे पहले यह समझ लें कि अभी कोई भी परिणाम जारी नही हुआ है और इस तरह की जो भी खबरें चल रही हैं वे आपको भ्रमित कर रही हैं। रिजल्ट जारी किए जाने की खबरों को लेकर हमारी टीम ने अच्छे तरह से पड़ताल की है और इस निष्कर्ष पर पहुँची है कि परिणाम जारी नही किया फय है। फिलहाल रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर जद्दोजहद जारी है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी परिणाम जारी होगा हम सबसे पहले आपको हमारे टेलीग्राम चैनल पर सूचना देंगे। आपको केवल करना इतना है कि हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
