विश्वविद्यालय प्रवेश : कैसा होगा JNU, DU, BHU, AMU, AU व सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र, देखिए प्रारूप


National Testing Agency : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के Common Universities Entrance Test (CUET) अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओं की तिथियो का ऐलान कर दिया है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पहले ही स्पष्ट किया था कि देश भर के विश्वविद्यालयों में नामांकन लेने के लिए एक मानक निर्धारित किए गए है जिसके अंतर्गत कई संशोधन व बदलाव किए गए है। National Testing Agency द्वारा दिनांक 26 मार्च 2022 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में UG एडमिशन के लिए फार्म 1 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध हो जाएगा। 2 अप्रैल 2022 से आवेदन शुरू हो जाएँगे तथा आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2022 होगी। परीक्षाओं को लेकर स्पष्ट तिथि नही बतायी गयी है लेकिन चेयरमैन यूजीसी के अनुसार परीक्षाएँ जुलाई प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।

चारो भागों में CUET 2022 के प्रश्नपत्र -

भाग 1 A . 13 भाषाएँ 

भाग 1 B . 19 भाषाएँ 

भाग 2 . 27 डोमेन स्पेशिफिक सब्जेक्ट 

भाग 3 . जनरल टेस्ट

क्या है भाग 1 A की 13 भाषाएँ -

1. तमिल, 2. तेलगु, 3. कन्नड, 4. मल्यालम, 5. मराठी, 6. गुजराती, 7. ओडिया, 8. बंगाली, 9. आसामी, 10. पंजाबी, 11. उर्दू, 12. अंग्रेजी और 13. हिंदी।

क्या है भाग 1 B की 19 भाषाएँ -

1. फ्रेंच, 2. स्पैनिश, 3. जर्मन, 4. नेपाली, 5. पर्सियन, 6. इटेलियन, 7. अरेबिक, 8. सिंधी, 9. कश्मीरी, 10. कोंकनी, 11. बोडो, 12. डोगरी, 13. मैथिली, 14. मणिपुरी, 15. संथली, 16. तिब्बतन, 17. जापानीज, 18. रसियन और 19. चाइनीज।

क्या है भाग 2 के 27 डोमन सब्जेक्ट -

1 . अकाउटैंसी/बुक किपिंग, 2. बाॅयोलाजी/बायोलाॅजिकल स्टडीज/ बायोटेक्नोलाॅजी/ बायोकेमीस्ट्री, 3. बिजनेस स्टडीज, 4. केमिस्ट्री, 5. कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस, 6. इकोनॉमिक/बिजनेस इकोनॉमिक्स, 7. इंजिनियरिंग ग्राफिक्स, 8. इन्टप्रेनरशिप, 9. जियोग्राफी/जियोलाॅजी, 10. हिस्ट्री, 11. होम साइंस, 12. नाॅलेज ट्रेडिशन & प्रैक्टिसेस ऑफ इंडिया, 13. लीगल स्टडीज, 14. इनवारेनमेंटल साइंस, 15. मैथ्स, 16. फिजिकल एजुकेशन/NCC/योगा, 17. फिजिक्स, 18. पाॅलिटिकल साइंस, 19. साइकोलाॅजी, 20. सोस्योलाॅजी, 21. टीचिंग एप्टिट्यूड, 22. एग्रीकल्चर, 23. माॅस मीडिया/माॅस कम्यूनिकेशन, 24. एन्थ्रोपोलाॅजी, 25. फाइन आर्ट्स/विजुअल आर्ट्स (स्कल्पचर/पेटिंग)/ कमर्शियल आर्ट्स, 26. परफार्मिंग आर्ट्स (डांस- कथक, भरतनाट्यम, ओडिशी, कथकली, कुचीपुडी, मनीपुरी -- ड्रामा - थियेटर -- म्यूजिक जनरल - हिंदुस्तानी, कर्नेटिक, रविन्द्र संगीत, परकसन, नाॅन परकसन), 27. संस्कृत (सभी शास्त्री के लिए 3 वर्षीय/4 वर्षीय आनर्स : बी.ए/बी.ए ऑनर्स के समानांतर) शास्त्री इन वेद, पुरोहित कर्मकांड, धर्मशास्त्र, प्राचीन व्याकरण, नव्य व्याकरण, फलित ज्योतिष, सिद्धांत ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, साहित्य, पुरानेतिहास, प्राकृत भाषा, प्राचीन न्याय वैभेषिक, सांख्य योग, न्याय दर्शन, मिमांसा, अद्वैत वेदांता, विशिष्टाद्वैत वेदांता, सर्वदर्शन।

छात्र-छात्राओं के लिए कितने चयन का विकल्प होगा उपलब्ध -

1 . भाग 1 A के 13 भाषाओं में एक भाषा लेने का छात्र-छात्राओ को विकल्प मिलेगा।

2 : भाग 1 B के 19 भाषाओ में से छात्र-छात्राएँ अधिकतम दो भाषाओ का पेपर दे सकते है।

3 : भाग 2 के 27 डोमन सब्जेक्ट में छात्र-छात्राओं को अधिकतम 6 डोमन सब्जेक्ट के विषयों में पेपर देने का मौका मिलेगा।

क्या होगा परीक्षा का मोड, पैटर्न व मीडियम -

Common Universities Entrance Test (CUET) के अंतर्गत होने वाले परीक्षाओ को CBT मोड यानी Computer Based Test कराया जाएगा। सवालों के प्रारूप  MCQ यानी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षाओं का माध्यम 13 भाषाओं में प्रस्तावित है जिसमे हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ तमिल, तेलगु, कन्नड, मल्यालम, मराठी, गुजराती, उडिया, बंगाली, आसामी, पंजाबी और उर्दू शामिल है।

कहाँ से पूछे जाएँगे प्रश्न -

UG एडमिशन के लिए CUET के अंतर्गत देश भर के छात्र-छात्राओं को एक मानक पर लाया गया है और इसके लिए NCERT को स्टैंडर्ड रूप से माना गया है। सवाल संबंधित विषयों के कक्षा बारहवीं NCERT के सवाल पूछे जाएँगे। भाषा सेक्शन में Reading Comprehension आधारित सवाल होंगे। General Test के अंतर्गत General Knowledge, Current Affairs, Mental Ability, Numberical Ability, Mathematical/Logical/Analytical Reasoning के सवाल पूछे जाएँगे।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। अगर आप पहली बार वेबसाइट पर आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडिए जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD