ALLAHABAD UNIVERSITY : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक काॅलेजेज के छात्र-छात्राओं में परीक्षाओ के माध्यम को लेकर अभी तक उहापोह मचा हुआ है। लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 11 फरवरी 2022 के परीक्षा समीति के ऑफलाइन परीक्षाओं के माध्यम का लगातार विरोध झेल रही थी। लेकिन 35 दिन से ऊपर हो जाने बाद भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इस पर निर्णय नही लिया है। आज हमारी टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए बनायी गयी हाई पावर कमेटी के चेयरमैन से बातचीत की है आइए जानते है पूरी बातचीत...
कल बैठेगी परीक्षाओ पर हाई पावर कमेटी -
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षाओ के लिए बनायी हाई पावर कमेटी की बैठक कल यानी 22 मार्च 2022 को पुन : होगी। बैठक दोपहर 12 बजे के करीब शुरू होने की योजना है। चेयरमैन कमेटी के बताया कि छात्र-छात्राओं की परीक्षाओ पर स्पष्ट निर्णय को लेकर यह बैठक आहुत की गयी है।
क्या कल आ जाएगा निर्णय -
जब हमारे टीम ने जब यह सवाल पूछा कि "क्या कल आ जाएगा निर्णय?" तो चेयरमैन कमेटी बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि कल निर्णय आ जाना चाहिए।
निर्णय मे देरी क्यो हो रही -
इस सवाल पर चेयरमैन कमेटी ने कहा कि तमाम प्रकियाओं से होकर गुजरना था पिछले कयी दिनों से सिर्फ आवेदनों की छटनी चल रही है और आपका काॅल आने तक यह प्रकिया जारी है तो यह स्वाभाविक है प्रकिया मे देर होगी तो निर्णय मे देरी होगी।
क्या हम ब्लेंडेंड मोड की ओर जाएँगे -
इस सवाल पर चेयरमैन कमेटी ने कहा कि जो भी होगा सकारात्मक निर्णय होगा, कल शाम को बात करिए स्पष्ट करेंगे।
22 अप्रैल 2022 से परीक्षाएँ है प्रस्तावित -
बताते चलें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएँ 11 फरवरी 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार 22 अप्रैल 2022 से ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तावित है।
बहरहाल जो भी अपडेट आएगी हम उसको तेजी है आपको अपने टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट करेंगे। सबसे तेज अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडिए जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
