UGC : University Grant Commision यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जो कि देश भर के विश्वविद्यालयों की रेगुलेटिंग बाॅडी होती है। कोविड समय से ही देश भर की विश्वविद्यालये बंद है। कही कही कुछ कुछ दिनों तक विश्वविद्यालय खुले भी लेकिन पुन: बंद हो जा रहे थे। अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालय व काॅलेजेज को खोलने को लेकर एक सर्कुलर 11 फरवरी 2022 को जारी किया है। आइए जानते है UGC द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश जो आपके लिए जानना आवश्यक है।
ऑफलाइन खोले जा सकते है कैंपस -
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जारी नोटिफिकेशन में कहा कि संबंधित क्षेत्र के स्थिति को देखते हुए उच्च संस्थान कैंपस को खोल सकते है और ऑफलाइन पढाई करा सकते है। हालाँकि स्वास्थ्य मंत्रालय के SOP का भी संस्थानों को विशेष ख्याल रखने की सलाह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दी है।
परीक्षा के माध्यम पर UGC के निर्देश -
परीक्षाओ को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कहा कि परीक्षाओ को संस्थान ऑनलाइन/ऑफलाइन/ हाइब्रिड मोड में उस क्षेत्र की स्थिति व राजकीय/केंद्रीय नियम कानून को देखते हुए करा सकती है।
लगातार निरीक्षण के बाद लिया गया निर्णय -
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के जारी नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि UGC लगातार स्थिति का निरीक्षण कर रही है और समय समय पर आयोग ने पढाई, परीक्षा के लिए नियमित दिशा निर्देश भी जारी किए है। यह नोटिफिकेशन देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को भेजा जा चुका है।
बाकी हर छोटी बड़ी महत्वपूर्ण अपडेट सबसे तेज पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड सकते है जिसका लिंक नीचे हरे पट्टे में दिया हुआ है।
