इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक काॅलेजेज अब पूरी क्षमता के साथ खुल चुके है। छात्र-छात्राओं में चारो और ऑफलाइन क्लासेज को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा हैं। लेकिन वही कुछ छात्र-छात्राओं में ऑनलाइन ऑफलाइन परीक्षाओ को लेकर बहस भी जारी है। इन सभी के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओ के एक समूह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक को एक ज्ञापन दिया है और ऑफलाइन परीक्षा कराने की मांग की है।
क्या है विश्वविद्यालय का निर्णय -
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार ODD सेमेस्टर्स के छात्र-छात्राओ को प्रोमोट कर अब आगामी जितनी भी परीक्षाएँ होंगी उसके लिए ऑफलाइन माध्यम का निर्धारण किया जा चुका है। परीक्षाओ का दौर 22 अप्रैल 2022 से ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो जाएगी।
छात्र-छात्राओं ने क्या किया मांग -
छात्र-छात्राओं के एक समूह का नेतृत्व करते हुए परास्नातक छात्र प्रदीप्त यादव ने परीक्षा नियंत्रक को अपना ज्ञापन सौपा और कहा कि हमारी परीक्षाएँ अब ऑफलाइन माध्यम से ही करायी जाएं निरंतर प्रोमोशन व ऑनलाइन परीक्षाओ में अनियमितता के कारण हमारा असल मूल्यांकन नही हो पा रहा है। ऑफलाइन माध्यम उन्हे मिलेगा यही उनके लिए न्याय होगा और विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम को सही समय पर पूरा कर परिणाम सही से देकर उन्हे लाभान्वित करे लेकिन सही मूल्यांकन हेतू ऑफलाइन माध्यम रहे। ज्ञापन के समय प्रणव द्विवेदी, प्रगति चतुर्वेदी, प्रकाश कुमार, रिशु यादव, शिवानी पांडेय, अंकित मौर्य, विमल, कृति, अमृता, रविकांत, राहुल, चाँदनी सहित दर्जनो छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरो से अपडेट रहिए। टेलीग्राम चैनल का लिंक नीचे दिया गया है।
