बिग ब्रेकिंग : आगामी परीक्षाओं के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बताया प्लान, जाने किस दिन जारी होगी टाइमटेबल


इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक काॅलेजेज के लिए परीक्षा समिति ने अपने निर्णय पारित कर दिए हैं। जिसे अंतिम रूप कल इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के हस्ताक्षर के बाद जारी मिनट से दिया। छात्र-छात्राओं के सवाल आ रहे थे कि परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल कब जारी होंगे। हमारी टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से इस विषय पर संपर्क किया है। आइए जानते है क्या है प्लान...

शुक्रवार या सोमवार को जारी होगी टाइमटेबल -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार UG II & III के छात्र-छात्राओं के लिए टाइमटेबल शुक्रवार 18 फरवरी या सोमवार 21 फरवरी को जारी किया जाएगा। कल इलाहाबाद विश्वविद्यालय कुलपति के मिनट अप्रूवल के बाद से ही यह प्रकिया शुरू हो चुकी है।


क्या होगा परीक्षा का प्लान -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से बात करते हुए यह बताया गया कि पहले से ही टाइमटेबल तैयार है उसी मे तारीख संसोधन छुट्टियों को देखते हुए कर दिया जाएगा। माना यह जा रहा है कि परीक्षाओं का क्रम 22 अप्रैल से 15 जून तक चलेगा। 22 जून तक कापियों को भेज दिया जाएगा चेकिंग के लिए। संभव है कि जून अंत तक या जुलाई प्रथम सप्ताह तक काॅपिया/परिणाम आ जाए और 20 जुलाई तक परिणाम भी जारी कर दिए जाए।

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुडे रहिए और वेबसाइट के खबरो से अपडेट रहिए। टेलीग्राम चैनल का लिंक नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD