RRB GROUP D RESULT : आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, इस बार इस प्रकार होंगे अभ्यर्थी चयनित


RRB GROUP D RESULT UPDATE : आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) परीक्षा को आयोजित हुए करीब 2 महीने का समय हो गया है। परंतु अभी तक परीक्षा का रिजल्ट न आने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। हालांकि अब अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट को मार्क्स को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल आरआरबी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें अभ्यर्थियों के मार्क्स किस प्रकार जुड़ेंगे तथा वह किस प्रकार मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे, इसके बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं आरआरबी द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों के लिए क्या महत्वपूर्ण जानकारियां हैं...

इस प्रकार मिलेंगे अभ्यर्थियों को नंबर (This is how the candidates will get the numbers) -

आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) के रिजल्ट में मार्क्स को लेकर आरआरबी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिस में आरआरबी ने बताया है कि इस बार पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर फ़ाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी। वहीं इस फाइनल लिस्ट को तैयार करने के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हों। वहीं मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए जनरल वर्ग एवं ईडब्लूएस वर्ग के लिए न्यूनतम पासिंग परसेंटेज 40 फ़ीसदी है। वहीं OBC, SC एवं ST के लिए यह 30% है। आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस लिंक http://www.rrbajmer.gov.in/Upload_PDF/638059282528701106.pdf के माध्यम से नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं

अभ्यर्थी यहां से चेक करें परिणाम (Candidates Check Result From Here) -

आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाना है। रिज़ल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आरआरबी (RRB) की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर मांगी गई जानकारियां सही सही भरकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है, इसलिए अभी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के लिए कोई लिंक एक्टिवेट नहीं की गई है। 

5 चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा (The exam was conducted in 5 phases) -

आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) की परीक्षा का आयोजन कुल 5 चरणों में किया गया था। आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) की परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इस परीक्षा के माध्यम से मात्र 1.03 लाख पदों पर भर्ती होना सुनिश्चित है। लगभग एक महीने में पूर्ण हुई इस परीक्षा को हुए लगभग 2 महीने बीत गए हैं। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD