CBSE BOARD RESULT 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE रिजल्ट बड़ी अपडेट, जानिए कब आएगा रिजल्ट


CBSE Board Result 2022 : यूपी बोर्ड सहित देश के कई राज्यों के 10वीं 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाने के साथ ही अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं 12वीं के परिणाम को लेकर अब चर्चा तेज़ हो गयी है। CBSE Board के परिणामों का इंतज़ार अब जल्द खत्म हो सकता है। हमारी टीम को इस विषय पर कुछ ताज़ा अपडेट मिल रही है। आइये जानते हैं क्या है रिजल्ट को लेकर अपडेट।

कब तक आ सकता है रिजल्ट -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख पाएंगे। हालांकि हम आपको समय पर हर अपडेट देने का काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स और हमारी टीम को मिल रही जानकारी के अनुसार सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 (CBSE Board 10th Result 2022) की घोषणा 15 जुलाई 2022 और सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 (CBSE Board 12th Result 2022) के नतीजे 31 जुलाई 2022 तक घोषित किये जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसे चेक करना है रिजल्ट -

1. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. वहाँ रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
3. वहाँ दिख रहे CBSE Board 10th Result 2022/ CBSE Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब रोल नंबर और अन्य जानकारियां जो मांगी जाएं वह दर्ज करें और सबमिट करें।
5. अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. अपना रिजल्ट चेक करें और उसका प्रिंट भी निकाल लें।

रहें हमेशा हर जानकारी से अपडेट -

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD